ePaper

Today In History 11th February: आज का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह

Updated at : 11 Feb 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Today In History 27th February

Today In History 27th February

Today In History 11th February: आज का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह, साथ ही जानें आज के दिन देश- विदेश की बड़ी घटनाओं का विवरण.

विज्ञापन

Today In History 11th February: इतिहास में 11 फरवरी का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की क़ैद के बाद 11 फरवरी, 1990 को ही रिहाई मिली थी. उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई थी. ग्यारह फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए.

देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म. एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.
  • 1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित.
  • 1956 : ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे.
  • 1963 : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बंबई (अब मुंबई) पहुंचे.
  • 1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया.
  • 1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन.
  • 1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया. सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इनकार कर दिया.
  • 1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया.
  • 1997 : भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया.
  • 2003 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गए.
  • 2005 : पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे.
  • 2007 : हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी एल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण.
  • 2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई.
  • 2010 : भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर.

Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola