ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, पूरी आबादी एक छोटी बिल्डिंग में समा जाए

Updated at : 13 Mar 2026 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Smallest Country in the World

Smallest Country in the World (Freepik)

Smallest Country in the World: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है. यह देश सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यहां की आबादी लगभग 800 से 900 लोगों के बीच मानी जाती है. भारत में सैकड़ों ऐसी बिल्डिंग्स हैं जिसमें 1000 से ज्यादा लोग रहते हैं. अगर आप भी इस अनोखे देश के बारे नहीं जानते हैं, तो यहां देखें और अपने जनरल नॉलेज को मजबूत करें.

विज्ञापन

Smallest Country in the World: दुनिया में लगभग 195 देश हैं. कुछ देश क्षेत्रफल (Area) और जनसंख्या के मामले में बहुत बड़े हैं, तो कुछ बेहद छोटे. अक्सर जब हम देशों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में बड़े देशों जैसे Russia, China या India का नाम आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन-सा है और वह कितना छोटा है. 

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया का सबसे छोटा देश इतना छोटा है कि उसका क्षेत्रफल कई शहरों से भी कम है. इसके बावजूद यह एक इंडिपेंडेंट नेशन है, जिसकी अपनी सरकार, पोस्टल सिस्टम और अलग पहचान है. यही कारण है कि यह देश अपने  कल्चर,इतिहास,और रिलीजन के हिसाब से पूरी दुनिया में बहुत इम्पॉर्टेंट माना जाता है. आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश (Smallest Country in the World) कौन सा है. 

Smallest Country in the World: दुनिया का सबसे छोटा देश 

दुनिया का सबसे छोटा देश Vatican City है. यह देश यूरोप महाद्वीप में Rome शहर के अंदर स्थित है. इसका कुल क्षेत्रफल (Area) लगभग 0.44 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश बनाता है. इस देश की अपनी मेल सिस्टम, रेडियो स्टेशन और सिक्के भी हैं. हर साल लाखों टुरिस्ट यहां घूमने आते हैं.  

पॉपुलेशन और एडमिनिस्ट्रेशन 

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (Smallest Country in the World) पॉपुलेशन के मामले में भी काफी छोटा है. यहां की आबादी लगभग 800 से 900 लोगों के बीच मानी जाती है. इनमें से कई लोग रिलीजियस पोस्ट पर काम करते हैं, जबकि कुछ लोग एडमिनिस्ट्रेटिव और सिक्योरिटी से रिलेटेड काम देखते हैं. इस देश की एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम भी अन्य देशों से थोड़ी अलग है.

Vaticanstate. Va पर दी गई रिपोर्ट

यहां का रूलर Pope होता है, जो पूरी दुनिया में Catholic Church के धर्मगुरु माने जाते हैं.  पोप के नेतृत्व में ही इस देश के महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं. वेटिकन सिटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी Swiss Guard नामक विशेष सिक्योरिटी फोर्स के पास होती है. यह सुरक्षा बल पोप की सेफ्टी और देश की सिक्योरिटी के लिए तैनात रहता है. 

यह भी पढ़ें: भारत का सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है? जानें क्यों है ये सबसे बड़ा IT हब

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola