JSSC CGL Exam 2024 में पूछे जा सकते हैं प्रागैतिहासिक काल से ये प्रश्न, यहां से पा सकते हैं अच्छे अंक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jul 2024 1:38 PM

विज्ञापन

JSSC CGL Exam 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा में पूछे जा सकते हैं झारखंड से संबंधित ये प्रश्न

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड के सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द होने वाला है. इस परीक्षा में प्रागैतिहासिक काल से पूछे जा सकते हैं ये प्रश्न, ऐसे दें उत्तर

विज्ञापन

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा 2024 अगस्त माह में आयोजित कि जा सकती है. इस परीक्षा में झारखंड से संबंधिक प्रश्न भी पूछे जाएंगे. झारखंड के प्रागैतिहासिक काल से संबंधित प्रश्न यहां देखें

Q1. झारखंड राज्य की प्रचीनतम जनजाति है ?

a. संथाल
b. हो
c. बिरजिया
d. असुर

Q2. कांस्ययुगीन औजारों का प्रारंभकर्ता किस जनजाति को माना जाता है ?

a. असुर
b. हो
c. मुंडा
d. उरांव

Q3. नव पाषाण काल में प्राप्त 12 हस्त कुठारों में से कितने हस्त कुठार छोटानागपुर प्रदेश में पाए गए हैं ?

a. पलामू
b. सिंहभूम
c. लोहरदगा
d. धनबाद

Q 4. झारखण्ड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

a. यहां के वनों में आदिम जनजातियों का निवास था.
b. प्राचीन काल में यहाँ नागवंशी, सिंह, चेर तथा रक्सेल राजाओं के अधीन स्वतंत्र राज्य का शासन किया गया.
c. समय तक यह क्षेत्र बाहरी दुनिया से कटा हुआ था.
d. प्रागैतिहासिक काल में छोटानागपुर क्षेत्र घनघोर वनों से आच्छादित था.

Q 5. झारखण्ड की किस जनजाति को लौहयुगीन औजारों का प्रारंभकर्ता माना जाता है?

a. मुण्डा तथा हो
b. असुर तथा बिरजिया
c. असुर तथा हो
d. बिरजिया तथा मुण्डा

Q 6. झारखण्ड के किस स्थान से पुरातात्विक काल के आखेट के चित्र प्राप्त हुए हैं जिनमें हिरण, भैंसा आदि पशुओं के चित्र हैं?

a. मेदिनीनगर (पलामू)
b. भवनाथपुर (गढ़वा)
c. दुमदुमा (हजारीबाग
d. छोटानागपुर के पठारी क्षेत्र

Q7. निम्न में से किस स्थान पर सातवीं शताब्दी की जैन मूर्तियां प्राप्त हुई हैं?

a. बोनगरा
b. बेनूसागर
c. दुमका
d. बारूडीह

Q8. रांची जिले के किस स्थान से ताँबे व लोहे के औजार एवं बाण के फलक प्राप्त हुए हैं?

a. कांके
b. नामकुम
c. हटिया
d. रातू

Q9. इनमें से किस स्थान से मिट्टी की दीवार, मिट्टी के कलश और तांबे के औजार प्राप्त हुए हैं?

a. दुमदुमा
b. इटखोरी
c. पद्मा
d. पाण्डु

Q 10.निम्न में से कौन-सा पुरातात्विक अवशेष इस्को (हजारीबाग) से प्राप्त नहीं हुआ है?

a. खुला सूर्य मंदिर
b. बड़े पत्थरों पर आदिमानव द्वारा निर्मित चित्र
c. कब्रगाह के अवशेष
d. शैल चित्र दीर्घा

(Answers: 1-d, 2-a, 3-b, 4-c, 5-b, 6-b, 7-b, 8-b, 9-d, 10-c)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola