JPSC GK Questions in Hindi: झारखंड जेट परीक्षा के लिए पढ़ें टॉप 20 जनरल नॉलेज सवाल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Oct 2025 2:20 PM
JPSC GK Questions (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC-Freepik)
JPSC GK Questions in Hindi: झारखंड की सरकारी परीक्षाओं (Sarkari Exams) में जनरल नॉलेज और करैंट अफेयर्स के सवालों का बड़ा महत्व होता है. ऐसे में अगर आप भी फ्यूचर में JPSC की परीक्षा देने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको जेट परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (General Knowledge Questions in Hindi) के कुछ सवाल बताएंगे.
JPSC GK Questions in Hindi: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेट यानी कि झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 है. JET परीक्षा के जरिए झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति होती है और PhD कोर्स में एडमिशन मिलता है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं उनके लिए जनरल नॉलेज के सवालों को याद करना बहुत जरूरी है. ऐसे में आज हम JPSC JET परीक्षा के लिए करीब 20 जनरल नॉलेज (General Knowledge in Hindi) के सवाल बताएंगे.
झारखंड का राज्य पशु क्या है?
हाथी
झारखंड के किस जिले में Uranium का भंडार है?
जादुगुड़ा
झारखंड का राज्य पक्षी क्या है?
कोयल
झारखंड राज्य का गठन कब हुआ था?
15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था.
झारखंड की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
दामोदर नदी
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
पारसनाथ पहाड़ी
झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है (क्षेत्रफल की दृष्टि से)?
रांची जिला
झारखंड का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
जमशेदपुर, जिसे “भारत का पिट्सबर्ग” भी कहा जाता है.
झारखंड की सीमाएं किन राज्यों से लगती हैं?
बिहार (उत्तर), उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ (पश्चिम), ओडिशा (दक्षिण), और पश्चिम बंगाल (पूर्व).
झारखंड में प्रमुख धार्मिक स्थल कौन से हैं?
बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ, देवड़ी और रजरप्पा.
झारखंड का शाब्दिक अर्थ क्या है?
वन प्रदेश
झारखंड का राजकीय पुष्प क्या है?
पलाश
झारखंड का राजकीय वृक्ष क्या है?
साल
हुंडरू जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
रांची
झारखंड में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है?
नेतरहाट
झारखंड में सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है?
पाकुड़
झारखंड में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
लोहरदगा
झारखंड में सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है?
रांची
यह भी पढ़ें- Top 100 GK Question for BPSC TRE: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए सामान्य ज्ञान के 100 जरूरी सवाल-जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










