Indian Army Day 2024: आज है भारतीय सेना दिवस, जानें इस दिन का महत्व और केएम करियप्पा से जुड़े रोचक फैक्ट्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jan 2024 6:40 AM

विज्ञापन

Indian Army Day 2024, know interesting and unknown facts about indian army: 15 जनवरी 2024 को आर्मी डे मनाया जा रहा है. देश की रक्षा में अपने प्राण का त्याग करने वाले वीरों को आज पूरा देश अपनी सलामी दे रहा है. जानें इस दिन का क्या महत्व है.

विज्ञापन

Indian Army Day 2024, know interesting and unknown facts about indian army: आर्मी डे आज मनाया जा रहा है. आर्मी जैसा कि नाम से ही साफ है भारतीय थल सेना (Indian Army). आज का दिन आर्मी के लिए बेहद आज खास है. इसी दिन वर्ष 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी. फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे. सेना की कमान लेने के बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में ही प्रत्येक वर्ष ‘आर्मी डे’ सेलिब्रेट किया जाता है.

15 जनवरी 2024 के दिन 74वां आर्मी दिवस मनाया जा रहा है. आर्मी डे पर राजधानी दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है. आज के दिन पूरा देश थल सेना की अदम्य साहस, वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है.

केएम करियप्पा कौन थे जानें

  • करिअप्पा का जन्म1899 में कर्नाटक के कुर्ग में हुआ थ.

  • फील्ड मार्शल के रूप में सिर्फ 20 वर्ष की उम्र में करिअप्पा ने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में नौकरी शुरू की थी.

  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में जापानियों को शिकस्त देने के लिए करिअप्पा को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर के सम्मान से भी नवाजा गया था.

  • करिअप्पा ने वर्ष 1947 के भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर सेना का नेतृत्व किया था.

देश की रक्षा करने के लिए इंडियन आर्मी हमेशा तैनात रहती है. यह इंडियन आर्मड फोर्सेज का अहम हिस्‍सा है. आर्मड फोर्सेज में इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड आते हैं. जानें इंडियन आर्मी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

1. 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी के सरकार के दौरान इंडियन आर्मी का गठन हुआ था.

2. समुद्र के 5000 मीटर ऊपर स्थित सियाचिन ग्लेशियर विश्व की सबसी ऊंची युद्धभूमि है. इस पर इंडियन आर्मी का कब्जा है.

3. हिमालय के द्रास और सुरु नदियों के बीच स्थित बेली ब्रिज विश्व का सबसे बड़ा ब्रिज है. इसे इंडियन आर्मी ने 1982 में बनाया था.

4. यूएसए और चीन के बाद इंडियन आर्मी विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मिलिट्री कंटिंजेंट है.

5. दूसरे सरकारी संगठनों की तुलना में इंडियन आर्मड फोर्सेज में जाति या धर्म के आधार पर मिलने वाली आरक्षण की व्यवस्था नहीं है.

6. 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला ‘ऑपरेशन राहत’ विश्व का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था.

7. प्रेसिडेंट के बॉर्डीगार्ड इंडियन आर्मी के सबसे पुराने सैन्य दल हैं. यह 1773 में स्थापित हुआ था. यह अभी नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में तैनात है.

8. भारतीय सैनिक सबसे ऊंची और पर्वतीय युद्धों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं.

9. दिसम्बर, 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला के युद्ध में सिर्फ 2 जवान हताहत हुए थे. इस युद्ध पर बॉलीवुड की मूवी ‘बॉर्डर’ भी बनी थी.

10. इंडियन आर्मी विश्व की सबसे बड़ी वोलेंटरी आर्मी है, भारतीय सेना के पास विश्व में सबसे ज्यादा सैनिक हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola