9 September History: आज के दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला था अपना नाम

Updated:
विज्ञापन
9 September History

9 September History

Summary: भारत में 9 सितंबर को हुई थी इस मशहूर विश्वविद्यालय की शुरूआत, जानें 9 सितंबर से जुड़े भारत के इतिहास को विस्तार से.

विज्ञापन

भारत में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है, वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था.

इन घटनाओं के लिए भी मशहूर है 9 सितंबर:

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेड कॉलोनीज’ से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा.
1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया.
1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना.
1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म.
1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.
1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया.
1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज.
1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना.
1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत.
1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना.
1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ.
1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म. करगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया.
1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन.
1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की.
2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल.
2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था.
2020: अफगानिस्तान में देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को निशाना बना कर बम विस्फोट.
2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने.

Also Read: Gautam Adani को जिस कॉलेज ने नहीं दिया था दाखिला, उसी ने दिया छात्रों को पढ़ाने का न्योता

Also Read: IIT Bombay में हुआ हाई-पैकेज प्लेसमेंट, छात्रों को मिला करोड़ों का ऑफर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola