Gen Z Style Rakhi Ideas: भाई के लिए स्कूल कॉम्पिटिशन में बनाएं ट्रेंडी और Aesthetic राखी, जानें DIY आइिडयाज

Updated:
विज्ञापन

Gen Z स्टाइल राखी बनाती हुई स्कूल की छात्रा का AI जनरेटेड फोटो

Gen Z Style Rakhi Idea: रक्षाबंधन पर स्कूलों में होने वाली राखी मेकिंग कॉम्पिटिशन के लिए यहां जानें ट्रेंडी और Aesthetic DIY राखी डिजाइन. स्माइली, हार्ट, बीड्स, बो, चार्म और आउटफिट मैचिंग राखी से बनाएं मिनटों में सुंदर और यूनिक राखी.

विज्ञापन

Gen Z Style Rakhi Ideas: रक्षाबंधन कल है और कम समय में अगर आप जल्दी और सुंदर राखी बनना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें. रक्षाबंधन पर स्कूलों में राखी मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है, जिसमें अगर आप अपने भाई के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी राखी बनना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेस्ट राखी मेंकिंग आइडियाज दिए गए हैं. आज की Gen Z को ऐसी राखियां ज्यादा पसंद आती हैं, जो क्यूट, मॉडर्न, पर्सनल और बहुत ज्यादा भारी न हों. स्कूल की राखी मेकिंग कम्पटीशन में बच्चे अपने डिजाइन में स्माइली, हार्ट, स्टार, बीड्स, पेस्टल कलर, नाम के अक्षर और छोटे चार्म का इस्तेमाल करके राखी को Gen Z टच दे सकते हैं.

विज्ञापन

Gen Z Style Rakhi में क्या खास रखें?

आजकल सिंपल लेकिन स्टाइलिश और क्यूट डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं. बच्चे राखी में पेस्टल कलर्स, स्माइली, स्टार, हार्ट, बटरफ्लाई, बीड्स, छोटे चार्म और मिनिमल डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बहुत ज्यादा सजावट करने के बजाय एक थीम पर आधारित राखी प्रतियोगिता में ज्यादा आकर्षक लग सकती है.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Ideas 2026: स्कूल जाने वाली बहन को दें ये गिफ्ट, पढ़ाई में भी आएगा काम, 100 से 1000 रुपए तक के Best Options

Gen Z Style Rakhi Material: स्कूल में राखी बनाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

राखी बनाने के लिए बच्चे घर या स्टेशनरी की दुकान पर आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए वे कलरफुल ऊन या कॉटन थ्रेड, साटन रिबन, वूल, मोती और बीड्स, छोटे चार्म, फोम शीट, कलर पेपर, ग्लिटर, गोंद, कैंची और सजावटी स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों का उपयोग करके राखी बनाने से यह बेहद अट्रैक्टिव लगेगी.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan GK Quiz: रक्षाबंधन से जुड़े ये 20 रोचक सवाल-जवाब, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

Gen Z Style Rakhi Designs: किस तरह की राखी बना सकते हैं?

  • इमोजी राखी: पीले फोम या पेपर से स्माइली बनाकर उसके साथ रंगीन धागा जोड़ें.
  • फ्रेंडशिप ब्रेसलेट राखी: अलग-अलग रंग के धागों से ब्रेडेड बैंड बनाकर उसमें छोटे बीड्स या चार्म लगाएं.
  • मिनिमल हर्ट राखी: पेस्टल कलर के धागे के बीच छोटा हार्ट, स्टार या बीड लगाकर सिंपल राखी तैयार करें।
  • पर्सनलाइज्ड राखी: भाई के नाम का पहला अक्षर लिखकर या छोटा Alphabet Charm लगाकर राखी को पर्सनल टच दिया जा सकता है.
  • बो राखी: रंगीन रिबन से छोटा सा बो बनाकर बीच में मोती या बीड लगाएं और उसे धागे के साथ जोड़ दें.DIY Rakhi Ideas
Image

Outfit Matching Rakhi Ideas: ड्रेस के मुताबिक राखी बनाएं

अगर आप जानते है, कि राखी पर अपका भाई किस तरह की ड्रेसिंग करने वाला है, तो आप उसकी ड्रेस की थीम के मुताबिक भी राखी डिजाइन कर सकते हैं. इससे कपड़े और राखी का कॉम्बिनेशन जबरदस्त लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि आज कल के बच्चे हर कुछ परफेक्ट और स्टाइल स्टेटमेंट के मुताबिक करना पसंद करते हैं.

Outfit Wise Rakhi Ideas: आउटफिट के मुताबिक राखी डिजाइन

  • ट्रेडिशनल आउटफिट: जूट, मोती या फूल वाली राखी
  • पेस्टल आउटफिट: पेस्टल पिंक, लैवेंडर या बेबी ब्लू राखी
  • वेस्टर्न आउटफिट: ब्रेसलेट या मिनिमल राखी
  • कलरफुल आउटफिट: मल्टीकलर बीड्स वाली राखी
  • सिंपल आउटफिट: छोटा अल्फाबेट, हर्ट या इमोजी डिजाइन

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: राखी कॉम्पिटिशन में कर रहे है पार्टिसिपेट? ऐसे बनाएं आसान और सुंदर राखी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola