FCI AG 3 फेज 2 एडमिट कार्ड 2023 आज होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें कॉल लेटर

Updated:
विज्ञापन

FCI AG 3 Phase 2 Admit Card 2023: FCI सहायक ग्रेड 3 फेज 2 मेन्स एडमिट कार्ड 2023 को भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाना है. FCI AG 3 फेज 2 मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 5 मार्च 2023 है.

विज्ञापन

FCI AG 3 Phase 2 Admit Card 2023: FCI सहायक ग्रेड 3 फेज 2 मेन्स एडमिट कार्ड 2023 को भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट- https://www.recruitmentfci.in/ पर जारी किया जाना है. प्रवेश पत्र फेज 3 के तहत पदों के लिए उपलब्ध होगा और परीक्षा सहायक ग्रेड 3 (एजी 3), जूनियर इंजीनियर (जेई), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड II) आदि के पद के लिए आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार एक बार जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एफसीआई एडमिट कार्ड (FCI AG 3 Phase 2 Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा

FCI AG 3 फेज 2 मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 5 मार्च 2023 है. इस बीच FCI AG 3 फेज 1 का रिजल्ट जारी (FCI AG 3 Phase 1 Result) कर दिया गया है. फेज 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फेज 2 परीक्षा के लिए अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.

How to Download FCI AG 3 Phase 2 Admit Card 2023? कैसे डाउनलोड करें FCI

FCI की आधिकारिक साइट fci.gov.in पर जाएं

रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा.

पेज पर उपलब्ध एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कॉल लेटर 2022 लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

कॉल लेटर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

यह भर्ती अभियान संगठन में 5043 पदों के लिए बहाली की गई है. उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola