UPSC NDA 1 के लिए आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Apr 2026 11:23 PM

विज्ञापन

आंसर शीट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSC NDA 1 Answer Key: यूपीएससी एनडीए एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के लिए आंसर की जारी हो गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

UPSC NDA 1 Answer Key: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने UPSC NDA 1 Answer Key 2026 जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 12 अप्रैल 2026 को आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं.

ऐसे करें UPSC NDA 1 Answer Key डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Answer Key सेक्शन में जाएं.
  • UPSC NDA 1 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • संबंधित पेपर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें.

UPSC NDA 1 Answer Key Check Here

UPSC NDA 1 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 थी. परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया था. इसके लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे और अब 16 अप्रैल 2026 को आंसर की उपलब्ध करा दी गई है. अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर रहेगी, जो जल्द जारी किया जा सकता है.

394 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें NDA Army के 208 पद, NDA Navy के 42 पद, Air Force Flying Branch के 92 पद, Air Force Ground Duties Tech के 18 पद, Air Force Ground Duties Non-Tech के 10 पद और Naval Academy के 24 पद शामिल हैं. यह भर्ती देश की सबसे प्रतिष्ठित डिफेंस परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा कायम, 99.57 फीसदी छात्र पास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola