SSC CPO City Intimation Slip 2025: 9 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Nov 2025 1:09 PM
SSC CPO सिटी स्लिप (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
SSC CPO City Intimation Slip 2025: SSC ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सीपीओ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम सेंटर और एग्जाम शहर देखने के लिए सिटी स्लिप देखें.
SSC CPO City Intimation Slip 2025: अगर आप भी एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. SSC ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सीपीओ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है. सिटी स्लिप SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप देख सकते हैं.
SSC CPO Exam: कब होगी परीक्षा?
एसएससी सीपीओ की परीक्षा 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक कंप्यूटर मोड में आयोजित की जाएगी. सिटी स्लिप या परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
सिटी स्लिप से क्या फायदा होगा?
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. इससे केवल आपको परीक्षा क्रेंद का नाम और शहर की जानकारी मिलेगी. परीक्षा से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसे आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनोलड कर सकते हैं.
SSC CPO City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर SSC CPO परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का लिंक मिलेगा.
- इस पर क्लिक करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें.
- इतना करते ही सिटी स्लिप वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर लें.
SSC CPO City Intimation Slip 2025: समय रहते चुनें एग्जाम सिटी
वहीं ऐसे सभी कैंडिडेट्स जो तय समय सीमा के भीतर एग्जाम सिटी का चयन नहीं कर पाए थे. उन्हें SSC ने एक और मौका दिया है. कैंडिडेडट्स अपनी लॉगिन विंडो में उपलब्ध ‘फीडबैक मॉड्यूल’ के माध्यम से 4 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे तक अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Exam Analysis 2025: कैसा रहा क्लर्क मेन्स परीक्षा? देखें लेवल और पैटर्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










