ePaper

NEET PG 2024 Exam: इस दिन जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, यहां से करें चेक

Updated at : 19 Jul 2024 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
NEET PG 2024 EXAM ADMIT CARD DATE IS OUT

NEET PG 2024 EXAM ADMIT CARD DATE IS OUT

NEET PG 2024 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड घोषित होने की तिथि जारी कर दी है साथ ही उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने के लिए बनाए गए एग्जाम सिटी लिस्ट को भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

NEET PG 2024 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के द्वारा 11 अगस्त 2024 को आयोजित किए जा रहे नीट पीजी परीक्षा के लिए टेस्ट सिटी लिस्ट जारी कर दी गई है.परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार कैंडिडेट जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं.

23 जून को आयोजित होनेवाली परीक्षा कर दी गई थी रद्द

आपको बता दें कि 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली नीट पीजी 2024 के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड में दिये गये एग्जाम सिटी और एग्जाम सेंटर अब मान्य नहीं है. एग्जाम सिटी लिस्ट के बाद परीक्षा के लिए नये एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे.एडमिट कार्ड जारी 8 अगस्त को जारी कर दी जाएगी.

Also Read: Books For Improving Mental Ability: जानें कौन सी किताबें पढ़ कर हो सकेंगे मानसिक तौर पर मजबूत

NEET PG 2024 Exam: 8 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को उनके एलॉटेड टेस्ट सिटी के बारे में जानकारी 29 जुलाई, 2024 को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होंगे. वही एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलेगी.नीट पीजी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 8 अगस्त, 2024 को एनबीईएमएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी, कैंडीडेट्स अपने एडमिट कार्ड अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे.

नीट पीजी परीक्षा के लिए किए गए हैं 185 शहर निर्धारित

नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए 185 शहर निर्धारित किए गए हैं.उम्मीदवारों को अपने पसंद के अनुसार परीक्षा के लिए शहर चुनने का मौका दिया गया है.उम्मीदवार किसी 4 शहर का चयन कर सकते है, उम्मीदवारों के द्वारा चुने हुए 4 शहरों में से बोर्ड के द्वारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कोई एक शहर एलॉट किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in को चेक करते रहें.

NEET PG 2024 Exam: नीट पीजी परीक्षा 2024 महत्वपूर्ण तिथियां

  • नीट पीजी परीक्षा – 11 अगस्त
  • नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप रिलीज होने की तारीख- 29 जुलाई
  • नीट पीजी परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि -8 अगस्त

Also Read: Top Competitive Exams After Class 10th: दसवीं कक्षा के बाद दे सकते है ये प्रतियोगी परीक्षाएं, यहां देखें लिस्ट

Also Read: BPSC: बिहार में 1339 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती, जल्द कर लें आवेदन

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola