Maharashtra board supplementary exams 2024: भारी बारिश के कारण 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा स्थगित

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jul 2024 10:44 PM

विज्ञापन

Maharashtra board supplementary exams 2024 स्थगित

Maharashtra board supplementary exams 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरक बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. एमएसबीएसएचएसई की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Maharashtra board supplementary exams 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमएसबीएसएचएसई ने राज्य भर में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा स्थगित कर दी है. एमएसबीएसएचएसई ने गुरुवार को यह भी घोषणा की कि राज्य भर के जो छात्र बारिश के कारण गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें पुनः परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

जारी नोटिस में बताई गई ये बात

आज जारी आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10 के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भाग 2 की परीक्षा, जो 26 जुलाई को होने वाली थी, उसे 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच रहेगा. इसी तरह कक्षा 12 के लिए तीन विषयों, अर्थात् वाणिज्य एवं प्रबंधन संगठन, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, और एमसीवीसी की परीक्षा अब 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. एमएसबीएसएचएसई के अनुसार, शेष परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

CUET UG 2024 Final Answer Key Out: सीयूईटी यूजी का फाइनल आंसर की आउट, यहां से करें चेक

UP Board Compartment Result 2024: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी

UP Police Bharti 2024 Re Exam Date: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल का रि-एक्जाम डेट जारी, यहां देखें एक्जाम पैटर्न

राज्य बोर्ड ने दसवीं कक्षा के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 से 30 जुलाई के बीच निर्धारित की थीं, जबकि बारहवीं कक्षा के लिए 16 जुलाई से 8 अगस्त के बीच योजना बनाई गई थी.

JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी की परीक्षा हुई स्थगित, जानें अपडेट

JHTET 2024 Registration Starts: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola