GATE 2026 Schedule: गेट एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Nov 2025 7:58 PM
GATE 2026 Schedule चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
GATE 2026 Schedule: गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की तरफ से गेट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
GATE 2026 Schedule: गेट 2026 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने GATE 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर डेट, टाइम और पेपर कोड की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. इस बार एग्जाम फरवरी 2026 में चार अलग-अलग दिनों पर आयोजित किया जाएगा.
GATE 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी. हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह की शिफ्ट 9:30 AM से 12:30 PM तक चलेगी और दोपहर की शिफ्ट 2:30 PM से 5:30 PM तक होगी. यानी छात्रों को अपने पेपर के हिसाब से तय समय पर केंद्र पर पहुंचना होगा.
GATE Exam 2026 के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो गए थे. बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी. वहीं लेट फीस के साथ 9 अक्टूबर तक आवेदन जमा किए गए. जिसने भी फॉर्म भरा है, वह अब आधिकारिक साइट से अपना पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकता है. IIT गुवाहाटी ने बताया है कि परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा.
GATE Exam 2026 Schedule Check Here
GATE Exam 2026 Schedule
| इवेंट | दिन | तारीख |
|---|---|---|
| GATE 2026 परीक्षा | शनिवार | 07 फरवरी 2026 |
| GATE 2026 परीक्षा | रविवार | 08 फरवरी 2026 |
| GATE 2026 परीक्षा | शनिवार | 14 फरवरी 2026 |
| GATE 2026 परीक्षा | रविवार | 15 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | गुरुवार | 19 मार्च 2026 |
UPSC ESE से डेट क्लैश
इससे पहले GATE कमेटी ने कहा था कि वे UPSC की इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन ESE 2026 के साथ डेट क्लैश होने से बचाने के लिए खास कदम उठाएंगे. इसी वजह से इस साल का शेड्यूल ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि दोनों परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दिक्कत न हो.
छात्र gate2026.iitg.ac.in पर जाकर एग्जाम डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. होमपेज पर ही GATE 2026 के शेड्यूल का लिंक उपलब्ध है. वहां पेपर कोड, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है. एग्जाम नजदीक आने के साथ ही छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड और टाइमटेबल संभालकर रखें और तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू करें.
यह भी पढ़ें: UPSSSC PET Result: रिजल्ट upsssc.gov.in पर होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










