ePaper

CUET UG 2025 Exam: सीयूईटी यूजी की परीक्षा आज, एक गलती और बाहर! सेंटर पर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

Updated at : 13 May 2025 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
CUET UG 2025 Exam

CUET UG 2025 परीक्षा

CUET UG 2025 Exam: सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. एनटीए ने परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है. सेंटर पर एंट्री से पहले छात्रों को ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा. गाइडलाइन न मानने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

विज्ञापन

CUET UG 2025 Exam in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तर की साझा प्रवेश परीक्षा CUET UG 2025 का आयोजन आज यानि 13 मई से शुरू हो रहा है. यह परीक्षा 3 जून तक चलेगी और ऑनलाइन कंप्यूटर मोड (CBT) में होगी. परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए NTA ने छात्रों के लिए कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं. अगर कोई परीक्षार्थी इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. 

CUET UG 2025 Exam: क्या पहनें और क्या नहीं

लड़कों को हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और पैंट पहननी चाहिए. चप्पल या सैंडल पहन सकते हैं.  फुल स्लीव शर्ट, जींस और बंद जूते पहनने की इजाजत नहीं है. 

लड़कियों को भी हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने को कहा गया है, जैसे सलवार सूट या टॉप-पैंट.  चप्पल या सैंडल ही पहनें. भारी कढ़ाई वाले कपड़े, गहने या हाई हील पहनने से मना किया गया है.बड़े बटन, धातु की चीजें, घड़ी, बेल्ट और गहने पहनकर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. 

CUET 2025 Guidelines: एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें

परीक्षा वाले दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड प्रिंट करके लाना होगा. इसके साथ ही एक मान्य फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर ID भी जरूरी है. इसके अलावा, पासपोर्ट साइज फोटो और एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी साथ लाना होगा. 

पढ़ें: Nalanda University Admission: नालंदा यूनिवर्सिटी में इतने कोर्स, जान लेंगे तो बिहार के छात्र बाहर पढ़ने नहीं जाएंगे

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें

NTA ने कहा है कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचें.  परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें. 

छात्र एक पारदर्शी पानी की बोतल, साधारण बॉलपॉइंट पेन शुगर टैबलेट या फल (डायबिटिक छात्रों के लिए) और यदि जरूरत हो तो PwBD प्रमाण पत्र अपने साथ ले जा सकते हैं. 

परीक्षा के दौरान क्या करें और क्या न करें

परीक्षा के समय सभी छात्र अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठें. प्रश्न पत्र को ठीक से जांच लें और rough sheet का ही इस्तेमाल करें. नकल या कोई भी अनुचित तरीका अपनाना सख्त मना है. ऐसा करते पकड़े जाने पर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा. 

परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी. लड़कियों की तलाशी महिला स्टाफ द्वारा अलग जगह पर ली जाएगी, ताकि गोपनीयता बनी रहे. 

परीक्षा केंद्र और तारीख में कोई बदलाव नहीं

परीक्षा की तारीख और केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. छात्र पहले ही जारी की गई सिटी इंटीमेशन स्लिप के अनुसार केंद्र की जानकारी देखकर वहां समय से पहुंचें. 

दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधा

PwBD (दिव्यांग) छात्रों को हर घंटे के लिए 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा.  जरूरत होने पर स्क्राइब (लिखने वाला सहायक) की सुविधा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए मान्य मेडिकल प्रमाणपत्र लाना जरूरी है. 

पढ़ें: Operation Sindoor: सायरन और ब्लैकआउट का अलर्ट! ऐसे वक्त में क्या करें, जानिए यहां

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola