ePaper

CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Updated at : 02 Jan 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
CUET PG 2025 Registration Deadline

CUET PG 2025 Registration Deadline

CUET PG 2025 Notification Out: NTA ने सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, ऐसे में जानें कब होगी ये परीक्षा और कब से शुरू होंगे आवेदन.

विज्ञापन

CUET PG 2025: NTA ने सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य कई यूनिवर्सिटी में पीजी पाठ्यक्रम में एडमिशन मिलता है. बड़ी संख्या में लोग इस परीक्षा की तैयारी करते हैं. ऐसे में आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इस परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में जानें कब होगी ये परीक्षा, कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

कब होगी CUET PG 2025 की परीक्षा (CUET PG 2025 Exam Date)?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा 13 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी.

CUET PG 2025 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

CUET PG 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 2 जनवरी 2025 से शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी है. हालांकि आवेदन फीस के भुगतान की अंतिम तिथि 2 फरवरी है.

किस मोड में होगी CUET PG 2025 की परीक्षा ?

CUET PG 2025 की परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के फाॅर्म में होगी.

CUET PG 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा ?

सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा.

CUET PG 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

1. सबसे पहले exams.nta.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको सीयूईटी पीजी 2025 के एप्लीकेशन का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. आपके स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगा, अपने मोबाइल नंबर से खुद को साइन इन करें.
4. आपके स्क्रीन पर आवेदन फार्म आएगा, उसे अच्छी तरह से पढ़कर भरें एवं ठीक तरह से सब्जेक्ट का चुनाव करें.
5. जरुरी डाॅक्युमेंट्स अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आपका फाॅर्म सब्मिट होकर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

CUET PG के लिए क्या है योग्यता ?

CUET PG के लिए आवेदन करने के लिए ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है या वे अपने अंतिम सेमेस्टर में हैं.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola