ePaper

CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 26 Nov 2025 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें.

विज्ञापन

CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

पीईटी परीक्षा के साथ ही सभी कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी डॉक्यूमेंट्स और फोटो के साथ सेंटर पर पहुंचें.

Bihar Police Constable PET Date: 15 दिसंबर को होगा फिजिकल टेस्ट

बिहार पुलिस की इस भर्ती के जरिए कुल 19838 पदों पर भर्ती होगी. बिहार पुलिस की ओर से फिजिकल टेस्ट की परीक्षा दिसंबर महीने की 15 -12-2025 तारीख को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.

CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले बिहार पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर बिहार पुलिस वाले सेक्शन में जाएं.
  • इस सेक्शन में बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नया टैब खुलेगा, यहां लॉगिन क्रेंडेंशियल्स डालें और सबमिट करें.
  • इतना करते ही Admit Card आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: जारी हुआ क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने का स्टेप्स 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन