ePaper

CBSE 12th Board Exam 2025: सीबीएसई हिंदी एग्जाम के लिए ‘विशेष परीक्षा’ की तिथि घोषित नहीं, देखें नोटिस

Updated at : 15 Mar 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2025

CBSE 10th Result 2025

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा था कि जिन छात्रों को होली के त्योहार के कारण पेपर देने में परेशानी या फिर असुविधा हो रही है तो वह एग्जाम छोड़ सकते हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक विशेष परीक्षा (CBSE 12th Board Exam 2025) की तारीख की घोषणा नहीं की है, जब घोषणा की जाएगी तो जानकारी cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

CBSE 12th Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी ऐच्छिक (Hindi Elective) और हिंदी कोर (Hindi Core) के पेपर 15 मार्च 2025 को होने थे लेकिन सीबीएसई ने 15 मार्च 2025 की परीक्षा छोड़ने की सुविधा दी थी. सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा था कि जिन छात्रों को होली के त्योहार के कारण पेपर देने में परेशानी या फिर असुविधा हो रही है तो वह एग्जाम छोड़ सकते हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक विशेष परीक्षा (CBSE 12th Board Exam 2025) की तारीख की घोषणा नहीं की है, जब घोषणा की जाएगी तो जानकारी cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी.

13 मार्च को जारी हुआ था नोटिफिकेशन (CBSE Board Exam in Hindi)

13 मार्च को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में सीबीएसई ने स्वीकार किया कि देश के कई हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा और कुछ क्षेत्रों में यह त्योहार 15 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. इसलिए बोर्ड परीक्षा में बैठने में कुछ छात्रों को होने वाली बाधाओं को देखते हुए बोर्ड ने फैसला किया कि उन छात्रों के लिए एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिन्हें 15 मार्च 2025 को परीक्षा में शामिल होना मुश्किल लगता है.

सीबीएसई हिंदी एग्जाम के लिए ‘विशेष परीक्षा’ नोटिफिकेशन देखें 

15 मार्च 2025 को होना था पेपर (CBSE Hindi Exam)

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Exam) में हिंदी ऐच्छिक और हिंदी कोर परीक्षा 15 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही सत्र में होनी थी. 

यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025: क्या लाना है?

परीक्षा हॉल में छात्रों को ये चीजें लाने की अनुमति है:

  • एक पारदर्शी थैली
  • ज्यामिति बॉक्स या पेंसिल बॉक्स
  • नीली या शाही नीली स्याही/बॉलपॉइंट/जेल पेन
  • स्केल
  • लेखन पैड
  • इरेजर
  • एनालॉग घड़ी
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • मेट्रो कार्ड, बस पास और पैसे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कब और कहां होगा जारी? यहां देखें पूरी जानकारी

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola