बिहार में स्पेशल टीचर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC Special Teacher Admit Card 2026 OUT: बिहार में स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC Special Teacher Admit Card 2026 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से स्पेशल टीचर भर्ती को लेकर जरूरी नोटिस जारी हुआ है. बिहार में स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए 29 जनवरी 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी.

बिहार में स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 को शुुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2025 तक का समय मिला था. उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC Special Teacher Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “Special Teacher Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको Login Details भरनी होंगी.
  • अपना Registration Number / User ID और Password / Date of Birth दर्ज करें.
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका Admit Card स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • एडमिट कार्ड को Download करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

BPSC Special Teacher Admit Card 2026 Download Here

BPSC की ओर से नोटिस जारी

BPSC Special Teacher Exam Notice
Bpsc special teacher exam notice

वैकेंसी डिटेल्स

इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में स्पेशल टीचर के कुल 7279 पदों पर भर्तियां होंगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी होगी. इसलिए डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करना जरूरी है. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें: आ गई रेलवे की मास्टर वैकेंसी, 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, 22000 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola