CGBSE Chhatisgarh Board Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

CGBSE Chhatisgarh Board 10th-12th Result OUT
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से रोल नंबर दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Chhatisgarh Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद छात्रों के रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इस साल लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब वे अपने स्कोर जानने के लिए उत्साहित हैं.
कैसे डाउनलोड करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘CGBSE 10th Result 2025’ या ‘CGBSE 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है.
12वीं रिजल्ट के लिए:
- मोबाइल में टाइप करें: CG12 (रोल नंबर)
- इसे भेजें 56263 पर.
10वीं रिजल्ट के लिए:
- मोबाइल में टाइप करें: CG10 (रोल नंबर)
- इसे भेजें 56263 पर.
Also Read: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




