CBSE 10th Results 2023 Declared: सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र पास, डायरेक्ट लिंक, अपडेट

CBSE 10th Result 2023 Declared: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी हो चुके हैं. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध है. डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें
CBSE 10th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है. बोर्ड परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर किया गया है. 10वीं में कुल 93.12% छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही टॉपर्स लिस्ट और परिणाम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण और लेटेस्ट अपडेट आगे चेक करें
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कुल पंजीकृत छात्र: 21,84,117
दिखाई दिया: 21,65,805
पास: 20,16,779
पास प्रतिशत: 93.12 प्रतिशत.
सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2023 में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.25 प्रतिशत
लड़कों का पास प्रतिशत : 92.27 फीसदी.
इस वर्ष 10वीं कक्षा के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 94.40 प्रतिशत से 1.28 प्रतिशत कम है.
त्रिवेंद्रम क्षेत्र में, 99.91 प्रतिशत छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि गुवाहाटी में 76.90 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं.
CBSE Class 10 Results 2023: रिजल्ट चेक करने का तरीका
-
cbseresults.nic.in पर जाएं.
-
10वीं या 12वीं के रिजल्ट पेज पर जाएं.
-
मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें.
-
अपना सीबीएसई परिणाम देखें और डाउनलोड करें.
उम्मीदवारों का नाम और व्यक्तिगत विवरण.
प्रत्येक विषय में अंक और प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक.
कुल मार्क.
पास / कम्पार्टमेंट की स्थिति.
अन्य सूचना.
बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को सीबीएसई 10 वीं के परिणाम में पास होने के लिए 5 या अधिक विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इस 33 प्रतिशत में या तो 5 मुख्य विषय या 4 विषय और 1 वैकल्पिक विषय शामिल हैं. साथ ही, 33 प्रतिशत अंकों में इंटरनल मार्क्स और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन दोनों शामिल हैं. दूसरे शब्दों में, उन्हें कुल 100 में से कुल 33 अंक प्राप्त करने होंगे. इसलिए यदि उन्होंने इंटरनल में 20 अंक प्राप्त किए हैं, तो उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए लिखित परीक्षा में 13 अंकों की आवश्यकता होगी.
सीबीएसई एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है. हालांकि, कितने अंक और कितने विषयों में आवंटित किए जाएंगे, इसकी कोई निश्चित नीति नहीं है. अंतिम निर्णय अगर अक्सर छात्र के ओवर ऑल पर्फॉर्मेंस के आधार पर भी लिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




