CAT 2023 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
CAT 2023 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 के लिए आवेदन करने की एक्सटेंडेड विंडो आज, 20 सितंबर को बंद हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बी-स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन नहीं किया है, वे iimcat.ac.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.
CAT 2023 registration, CAT 2023 exam date, CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए पंजीकरण विंडो कल, 20 सितंबर को बंद हो जाएगी. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक बी-स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. पंजीकरण विंडो कल, 20 सितंबर शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
आवेदन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन जमा करने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताएं संपादित कर सकेंगे.
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, पंजीकृत आवेदकों के लिए एक बहुत छोटी संपादन विंडो उपलब्ध होगी. यह विकल्प केवल उन उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा जिन्होंने लागू पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया है और निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है.
CAT 2023 Registration: इस वेबसाइट से जाकर कर सकते हैं आवेदन
कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाना होगा.
CAT 2023 Registration: इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई
अगर आप कैट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही किसी भी स्ट्रीम से 50 परसेंट नंबर होने चाहिए. अगर आप एससी, एसटी कैटेगरी से आते हैं तो अगर आपके 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ भी आवेदन कर सकते हैं.
CAT 2023 Registration: ये है महत्वपूर्ण डेट्स
-
2 अगस्त- इस दिन से रजिस्ट्रेशन शुरु हुए थे.
-
20 सितंबर-इस दिन आवेदन की लास्ट डेट है.
-
25 से 26 नवंबर- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट
-
26 नवंबर,2023- इस दिन होगी परीक्षा
CAT 2023 Registration: इस डॉक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
-
ईमेल एड्रेस
-
मोबाइल नंबर
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
सिग्नेचर
-
पर्सनल डिटेल
-
एकेडमिक डिटेल और सर्टिफिकेट
-
वर्क एक्सपीरियंस
CAT 2023 Registration: इतना देगा होगा आवेदन फीस
इसके लिए जनरल कैटेगरी वालों को 2400 रुपये लगेंगे. वहीं आप आरक्षित श्रेणी से आते हैं तो आपको 1200 रुपये आवेदन फीस के तौर पर देने होंगे.
CAT 2023 Registration: ऐसे करें आवेदन
-
आधिकारिक कैट की वेबसाइट पर जाएं.
-
होम पेज पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा.
-
इसके बाद आप अपनी सभी डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
-
इसके बाद आपको फॉर्म भरने का ऑप्शन दिखेगा.
-
फॉर्म में सभी डीटेल्स भरें.
-
इसके बाद आपको मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे.
-
अब अपनी स्कैन की हुई फोटो अपलोड कर पेमेंट करें.
-
सब्मिट से पहले फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट आउट कर लें.
प्रश्नपत्र हल कर अपनी स्थिति जानें
-
अगर आप CAT 2023 में भाग लेने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले पिछले साल के प्रश्नपत्र या सैंपल पेपर हल कर अपनी स्थिति का पता लगाएं.
-
शुरुआत में आप अधिकांश सवाल हल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में निराश न हो, केवल इस बात पर ध्यान दें कि आप विभिन्न विषयों से कितना परिचित हैं.
-
पिछले साल के प्रश्नपत्र का अवलोकन करने से आपको परीक्षा पैटर्न और दोहराए जाने वाले सवालों की जानकारी होगी.
मूल बातों को समझें
-
परीक्षा में कम समय शेष होने की स्थिति में अधिकांश उम्मीदवार मूल अवधारणाओं पर ध्यान न देकर जानकारियों को रटने का प्रयास करते हैं.
-
ये बात सही है कि आपको अन्य लोगों की तुलना में पाठ्यक्रम जल्दी कवर करना है, लेकिन मूल अवधारणाओं को छोड़ने से आप जानकारियों को लंबे समय तक याद नहीं रख पाएंगे.
-
ऐसे में प्रत्येक टॉपिक की मूल अवधारणाओं को समझें और बुनियादी बातों के संक्षिप्त नोट्स जरूर बनाएं.
-
महत्वपूर्ण टॉपिकों और कठिन विषयों को पहले पढ़ें
-
परीक्षा पैटर्न के हिसाब से महत्वपूर्ण टॉपिकों की सूची बना लें और इन्हें पहले पढ़कर खत्म करें.
-
परीक्षा नजदीक आने पर जल्दबाजी में आप कठिन अवधारणाओं को समझ नहीं पाएंगे.
-
ऐसे में कठिन विषयों को पहले पढ़ें और जरूरी चीजों को समझने में ज्यादा समय दें. सरल विषयों को आप कम समय में भी तैयार कर सकते हैं.
-
पढ़ने की गति बढ़ाएं और सभी विषयों पर बराबर ध्यान दें, विषयों को जल्दी कवर करने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करें.
सही अध्ययन सामग्री का उपयोग करें
-
ऑनलाइन पढ़ाई के जमाने में परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अध्ययन सामग्री उपलब्ध हैं.
-
आपके पास अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में कम समय है और आप अपना अधिकांश समय मोटी-मोटी किताबों को पढ़ने में नहीं गुजार सकते.
-
ऐसे में उम्मीदवार ऐसी अध्ययन सामग्री का चुनाव करें, जिनमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में कवर की गई हों.
-
आप ऑनलाइन नोट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इनसे रिवीजन करने में भी आसानी होगी.
लगातार अभ्यास और रिवीजन है जरूरी
-
अभ्यास और रिवीजन के बिना आप इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे. अपनी अध्ययन योजना में प्रतिदिन अभ्यास और रिवीजन को समय दें.
-
समय प्रबंधन करें और खाली समय में ऑनलाइन क्विज हल करें, इससे काफी मदद मिलेगी. कदैनिक, साप्ताहिक और मासिक तौर पर रिवीजन करें.
-
प्रतिदिन प्रत्येक विषय से संबंधित टेस्ट हल करें, पाठ्यक्रम पूरा हो जाने पर फुल लेंथ टेस्ट में शामिल हों.
-
अपनी तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए किसी अच्छी टेस्ट सीरीज में नामांकन कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










