NET JRF के बाद कहां मिल सकती है जॉब, जानें टॉप करियर ऑप्शन

Published by : Smita Dey Updated At : 29 May 2026 2:05 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Career Options after NET JRF: नेट जेआरएफ करने के बाद करियर सिर्फ टीचिंग तक सीमित नहीं रहता. आप कई अलग फील्ड में भी अपना फ्यूचर बना सकते हैं. आप अपनी स्किल और रुचि के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

Career Options after NET JRF: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की नेट जेआरएफ (NET JRF) परीक्षा को देश की सबसे फेमस एग्जाम्स में से एक माना जाता है. इसे पास करने का मतलब है कि आपने अपनी उच्च शिक्षा और रिसर्च की दुनिया में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. लेकिन अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि जेआरएफ तो हो गया, अब आगे क्या करना है. अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो आइए जानते हैं कि नेट जेआरएफ करने के बाद आपके सामने करियर के क्या रास्ते खुलते हैं.

Career Options after NET JRF: पीएचडी के साथ हर महीने शानदार फेलोशिप

जेआरएफ (JRF) का सबसे पहला और बड़ा फायदा यह है कि आपको देश की टॉप यूनिवर्सिटीज (जैसे JNU, DU, BHU या IITs) में पीएचडी में आसानी से एडमिशन मिल जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि पीएचडी करने के दौरान सरकार आपको हर महीने फेलोशिप देती है.

शुरुआत के दो साल आपको जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के तौर पर हर महीने लगभग 37,000 रुपये  और HRA (यानी मकान किराया भत्ता) मिलता है. दो साल बाद जब आप सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) बन जाते हैं, तो यह राशि बढ़कर लगभग 42,000 रुपये महीना और  एचआरए हो जाती है. यानी आप पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी-खासी कमाई भी करने लगते हैं.

कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका

अगर आपका सपना टीचिंग लाइन में जाने का है, तो नेट जेआरएफ (Career Options after NET JRF) आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसे पास करने के बाद आप देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अप्लाई करने के योग्य हो जाते हैं.

सरकारी कॉलेजों में निकलने वाली वैकेंसीज में नेट जेआरएफ वाले उम्मीदवारों को अलग से वेटेज भी मिलता है, जिससे नौकरी मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. प्रोफेसर की यह नौकरी सम्मान के साथ-साथ एक बेहतरीन सैलरी पैकेज भी देती है.

रिसर्च लैब्स में साइंटिस्ट की भूमिका

अगर आपको पढ़ाई-लिखाई और किसी विषय की गहराई में जाना पसंद है, तो आप देश-विदेशी के बड़े रिसर्च इंस्टीट्यूट्स और थिंक-टैंक (Think-Tanks) से जुड़ सकते हैं. आप प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रिसर्च एसोसिएट या साइंटिफिक एडवाइजर के रूप में काम कर सकते हैं.

सरकारी और गैर-सरकारी संगठन समय-समय पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए जेआरएफ पास प्रोफेशनल्स को हायर करते हैं, जहां आपका काम नीतियों (Policies) को बनाने और डेटा का एनालिसिस करने का होता है.

Career Options after NET JRF: सरकारी कंपनियों में सीधे नौकरी के अवसर

बहुत कम लोग जानते हैं कि नेट जेआरएफ सिर्फ कॉलेज में पढ़ाने या पीएचडी करने तक सीमित नहीं है. भारत सरकार की कई बड़ी कंपनियां जिन्हें पीएसयू (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) कहा जाता है, जैसे IOCL, NTPC, ONGC, HPCL और OIL नेट स्कोर के आधार पर सीधे भर्तियां करती हैं.

ये कंपनियां मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR), ह्यूमन रिसोर्स (HR), और लॉ (Law) जैसे विभागों में ‘असिस्टेंट ऑफिसर’ या ‘रिसर्च एक्जीक्यूटिव’ के पदों पर नियुक्तियां करती हैं. यहां आपको सरकारी नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ बहुत ही शानदार सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं.

कंटेंट राइटिंग और एजुकेशन सेक्टर

अगर आपको लिखना पसंद है, तो एजुकेशन सेक्टर में Academic Content Writer के रूप में भी करियर बनाया जा सकता है. आजकल कई एडटेक कंपनियां और एजुकेशनल प्लेटफॉर्म विषय एक्सपर्ट्स को हायर करते हैं. यहां स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन कोर्स और परीक्षा से जुड़ा कंटेंट तैयार करने का काम होता है. 

कोचिंग इंडस्ट्री में भारी डिमांड

आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का दौर है. बड़ी एड-टेक कंपनियां और नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स हमेशा ऐसे एक्सपर्ट्स की तलाश में रहते हैं जिन्हें अपने सब्जेक्ट की गहरी जानकारी हो. नेट जेआरएफ (Career Options after NET JRF) करने के बाद आप इन प्लेटफॉर्म्स पर सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट (SME), कंटेंट क्रिएटर, या ऑनलाइन एजुकेटर के रूप में काम कर सकते हैं. इस फील्ड में फ्रीलांसिंग या फुल-टाइम काम करके बहुत ही कम समय में बेहतरीन पैसा कमाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: UP में लोअर पीसीएस के 2285 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola