UPSC Prelims Tips: शक्ति दुबे की बुकलिस्ट, टॉपर से जानें यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स के नाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 May 2025 1:52 PM

विज्ञापन

UPSC Prelims Tips by Topper Shakti Dubey

UPSC Prelims Tips: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को होने वाला है. यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने एक इंटरव्यू में यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए बेस्ट बुक्स के बारे में बताया है. ऐसे में परीक्षार्थी टॉपर शक्ति दुबे के टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC Prelims Tips: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए टॉपर्स के टिप्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इस साल यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाली शक्ति दुबे (UPSC Topper Shakti Dubey) ने हाल ही में अपनी बुकलिस्ट को लेकर जानकारी साझा की है. ऐसे में सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को होने वाला है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स यहां देख सकते हैं.

UPSC Prelims Tips: यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए टिप्स

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर टॉपर शक्ति दुबे ने कई टिप्स दिए हैं. शक्ति दुबे बताती हैं कि उन्हें शुरुआत के कई प्रयासों में असफलता हासिल हुई. ऐसे में वो हर बार अपनी तैयारी को नए तरीके से शुरू करती थीं. इनके टिप्स नीचे देख सकते हैं-

पूरा सिलेबस समझें: शक्ति दुबे कहती हैं कि सबसे पहला काम ये करें कि यूपीएससी सिलेबस को अच्छे से समझ लें. इसके अलावा पिछले साल के प्रश्नपत्रों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करें.

बेस्ट बुक्स का चयन: शक्ति दुबे के अनुसार छात्रों को कई पुस्तकों को इकट्ठा करने के बजाय, वह बेस्ट बुक्स का चयन करें. इसके लिए सरकारी रिपोर्टों और प्रामाणिक डेटा को बेहतर से जानना जरूरी है.

उत्तर लेखन अभ्यास: रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे ने दैनिक रूप से उत्तर लिखने के महत्व पर जोर दिया. खासकर उन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए ज्यादा फोकस किया.

मॉक टेस्ट: शक्ति दुबे ने प्रदर्शन का आकलन करने और कमजोर क्षेत्रों पर काम करने के लिए नियमित रूप से प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए मॉक टेस्ट दिए.

Best Books for UPSC: शक्ति दुबे ने बताए बेस्ट बुक्स

यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सिविल सर्विस में बेसिक की तैयारी के लिए NCERT के बुक्स को सबसे ज्यादा पढ़ा है. इसके अलावा करेंट अफेयर्स मैगजीन, इकोनॉमिक सर्वे ऑफ इंडिया, सरकारी रिपोर्ट को पढ़ना अपनी रूटीन में रखा है. वो कोचिंग के अलावा सेल्फ स्टडी पर ज्यादा समय दिया है. हालांकि, शक्ति बताती हैं कि उन्होंने कोचिंग द्वारा दिए स्टडी मैटेरियल्स पर ज्यादा भरोसा किया था.

ये भी पढ़ें: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पर उठा सवाल, जानें पूर्व सीनियर IPS ने अटेम्प्ट को लेकर क्या कहा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola