120 दिन की तैयारी…डॉक्टरी छोड़ UPSC Topper, Rank 14 लाकर बनीं IAS

Updated at : 31 Jul 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story of IAS Taruni Pandey

Success Story of IAS Taruni Pandey (PC- Social Media)

Success Story of IAS Taruni Pandey: 120 दिन की कड़ी मेहनत, बिना कोचिंग और मेडिकल की पढ़ाई छोड़ UPSC जैसी कठिन परीक्षा में IAS तरुणी पांडे ने शानदार सफलता पाई. सिर्फ 4 महीने में रैंक 14 लाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत, तो असंभव कुछ भी नहीं.

विज्ञापन

Success Story of IAS Taruni Pandey: IAS बनने का सपना सिर्फ सालों की मेहनत से नहीं बल्कि सही दिशा और जुनून से भी पूरा हो सकता है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है लेकिन जब लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों तो कुछ ही महीनों की मेहनत से भी सफलता हासिल की जा सकती है. ऐसी ही प्रेरणा देती है IAS तरुणी पांडे की कहानी (Success Story of IAS Taruni Pandey) जिन्होंने सिर्फ 4 महीने की तैयारी से ही UPSC में शानदार रैंक हासिल की.

मेडिकल छोड़ UPSC की ओर बढ़ाया कदम (Success Story in Hindi)

IAS तरुणी पांडे मूल रूप से झारखंड के जामताड़ा से हैं. बचपन से ही पढ़ाई का माहौल उन्हें घर से मिला क्योंकि उनके माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी हैं. शुरू में उनका सपना डॉक्टर बनने का था. उन्होंने 12वीं के बाद मेडिकल में दाखिला भी लिया और दो साल तक MBBS की पढ़ाई की. लेकिन इस बीच उनके जीवन में एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे उनका ध्यान पढ़ाई से हट गया.

यह भी पढ़ें- Bihar की बेटी का कमाल! MBBS के बाद UPSC Topper, अब AI से किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ 

यहां से मिली प्रेरणा (IAS Success Story in Hindi)

तरुणी के जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब उनके जीजा, जो कि CRPF में कैप्टन थे, शहीद हो गए. इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया. उन्होंने देखा कि किस तरह कई IAS अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके परिवार की मदद की. यहीं से उनके मन में IAS बनने की प्रेरणा जगी और उन्होंने दिल्ली से लौटते वक्त ठान लिया कि अब डॉक्टर नहीं, अफसर बनना है.

Success Story of IAS Taruni Pandey: सिर्फ 4 महीने की तैयारी

तरुणी ने न कोई बड़ी कोचिंग जॉइन की और न ही सालों तक इंतजार किया. उन्होंने खुद से तैयारी की और सिर्फ 4 महीने में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 को रिजर्व लिस्ट में Rank 14 से पास कर लिया. उनकी इस सफलता से ये साफ है कि अगर दिशा सही हो और आत्मविश्वास मजबूत हो तो कम समय में भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Success Story: उम्र नहीं हौंसला बड़ा, दो बेटियों की मां…फिर भी UPSC फतह, 1000 है AIR

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola