Short Term Courses After 12th: कम समय और जल्दी जाॅब…12वीं के बाद इन शॉर्ट-टर्म कोर्स से मिलेगी बढ़िया सैलरी

Short Term Courses After 12th
Short Term Courses After 12th: अगर आप 12वीं के बाद कम समय में करियर शुरू करना चाहते हैं तो शॉर्ट-टर्म कोर्सेज एक बेहतरीन विकल्प हैं. डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, DCA, वेब डेवलपमेंट जैसे कोर्सेज से ना सिर्फ जल्दी जॉब मिलती है, बल्कि अच्छी सैलरी भी मिलती है. ये कोर्स साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए फायदेमंद हैं.
Short Term Courses After 12th in Hindi: यूपी, एमपी और सीबीएसई सहित कई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई और जाॅब्स के अवसर होते हैं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं और कम समय में करियर शुरू करना चाहते हैं तो शॉर्ट-टर्म कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये कोर्स 3 से 12 माह के बीच पूरे हो जाते हैं और इनमें स्किल्स पर फोकस किया जाता है, जिससे आपको जॉब मिलने के अच्छे मौके बनते हैं. आईटी, हेल्थकेयर, डिजाइन, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में ऐसे कई कोर्स (Short Term Courses After 12th) उपलब्ध हैं जो न केवल तेजी से जॉब दिलाते हैं बल्कि अच्छी सैलरी भी दिला सकते हैं.
12वीं के बाद शॉर्ट-टर्म कोर्स (Short Term Courses After 12th)
12वीं के बाद सभी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के छात्रों के लिए शॉर्ट-टर्म कोर्स (Short Term Courses After 12th) की लिस्ट इस प्रकार है-
| कोर्स | ड्यूरेशन | एवरेज सैलरी (LPA-₹) | स्ट्रीम |
| डिजिटल मार्केटिंग कोर्स | 3 से 6 माह | 3–5 लाख | सभी स्ट्रीम |
| ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स | 6 से 12 माह | 2.5–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
| वेब डिजाइनिंग/डेवलपमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | साइंस / कॉमर्स / आर्ट्स |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स | 3 से 6 माह | 1.5–2.5 लाख | सभी स्ट्रीम |
| कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA/ADCA) | 6से 12 माह | 2–3 लाख | सभी स्ट्रीम |
| फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कोर्स | 3 से 6 माह | 2–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
| टैली और GST कोर्स | 3 से 6 माह | 2.5–4 लाख | कॉमर्स |
| फॉरेन लैंग्वेज (जैसे फ्रेंच, जर्मन) | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | सभी स्ट्रीम |
| एयर होस्टेस / कैबिन क्रू कोर्स | 6 से 12 माह | 4–7 लाख | सभी (फिजिकल फिटनेस जरूरी) |
| मेडिकल लैब टेक्नीशियन कोर्स (DMLT) | 1 से 2 साल | 3–5 लाख | साइंस (PCB) |
| हॉस्पिटलिटी एंड होटल मैनेजमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | सभी स्ट्रीम |
| मोबाइल एप डेवलपमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–5 लाख | साइंस / कॉमर्स |
| कंटेंट राइटिंग / क्रिएटिव राइटिंग कोर्स | 3 से 6 माह | 2.5–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
| फैशन डिजाइनिंग कोर्स | 6 से 12 माह | 3–5 लाख | आर्ट्स / सभी |
| योगा ट्रेनर कोर्स | 6 से 12 माह | 2–4 लाख | सभी स्ट्रीम. |
यह भी पढ़ें- Ceasefire Meaning: सीजफायर का अर्थ क्या है और क्यों होता है? समझें विस्तार से
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




