IIT Success Story: कौन हैं अमृता वालिया, इस IIT से की पढ़ाई, Microsoft से मिला लाखों का पैकेज

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Jul 2025 7:58 PM

विज्ञापन

IIT Success Story

IIT Success Story: आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में एक नई दो बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. सबसे पहले IIT Kanpur में जगह बनाई. इसके बाद उन्हें माइक्रोसॉफ्ट से नौकरी का ऑफर मिला. आइए, जानते हैं अमृता वालिया की सफलता की कहानी-

विज्ञापन

IIT Success Story: अमृता वालिया उन लड़कियों में से हैं, जिन्होंने अपनी लिए अलग राह चुनी. जिस उम्र में लोग ये सोच रहे होते हैं कि कौन सा करियर चुनें, अमृता ने अपनी पहचान बना ली. यूपी की रहने वाली अमृता आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से पढ़ी हैं. डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने दुनिया की मशहूर टेक कंपनी में से एक माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाई. उनकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ परिवार वाले खुश हैं बल्कि वे छोटे शहरों से आने वाली कई लड़कियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. 

IIT Success Story: आईआईटी कानपुर से हासिल की डिग्री 

स्कूली पढ़ाई के बाद अमृता ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने आर्किटेक्चर में बीटेक की डिग्री हासिल की. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल पर मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेजुएशन में उनका ग्रेड 8.09 CGPA रहा. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने IIT Kanpur का रुख किया. यहां से उन्होंने 9.75 CGPA के साथ डिजाइन में एमए की डिग्री हासिल की. अमृता का जो प्रोफाइल है वो है प्रोडक्ट डिजाइनर का. 

IIT Success Story: माइक्रोसॉफ्ट से मिला ऑफर 

आईआईटी से डिग्री हासिल करने के बाद अमृता को माइक्रोसॉफ्ट से ऑफर मिला. उन्होंने 2 महीने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़कर काम करना शुरू किया. वे अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर काफी एक्टिव हैं और यहां अपने अकैडमिक और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि मैंने दो साल पहले मैंने सोचा नहीं था कि इतना कुछ बदल जाएगा और मेरे काम करने और सोचने के तरीके में इतना बदलाव आएगा. 

IIT Success Story: लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं अमृता

अमृता की कहानी उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो ट्रेडिशनल करियर से हटकर कुछ चुनना चाहती हैं. अमृता आज जो भी हैं उसमें उनके माता-पिता ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. अमृता हमेशा से चुलबुली और नई चीजों को सीखने-जानने को लेकर उत्सुक रहने वाली बच्ची थीं. उनके माता-पिता ने उनकी इस हुनर को पहचाना और उन्हें हमेशा सपोर्ट किया.

यह भी पढ़ें- एक दिन में लाखों की कमाई! जानें Apple COO सबीह खान की सैलरी कितनी है

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola