CSBC Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चाहिए सफलता, तो यहां जानें एक्जाम पैर्टन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jul 2024 9:03 AM
CSBC Bihar Police Constable Exam 2024 के लिए यहां चेक करें एक्जाम पैटर्न
CSBC Bihar Police Constable Exam 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, JKBOSE जल्द ही कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2024 जारी करेगा। JK बोर्ड 11वीं कक्षा के अंक जल्द ही JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.nic.in पर उपलब्ध होंगे.
CSBC Bihar Police Constable Exam 2024, Bihar Police Constable Exam Pattern: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल, बिहार (CSBC) 15 जुलाई को बहुप्रतीक्षित बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन उम्मीदवार ने भर्ती अभियान के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल, बिहार परीक्षा का डिटेल्स हम बता रहे हैं. सिलेबस और एक्जाम पैटर्न उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा. परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों को अंकन योजना और प्रश्न पत्र के प्रारूप से परिचित होने में मदद करेगा.
Bihar BEd Counselling 2024 Registration शुरू, अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है और उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी. पीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.
CSBC Bihar Police Constable Exam 2024: लिखित परीक्षा
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दस्तावेज सत्यापन
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024
यदि उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहते हैं, तो नवीनतम बिहार पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करें. यह आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम के लिए अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिखित परीक्षा पैटर्न में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है.
परीक्षा का तरीका: एमसक्यू (MCQ)
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र) और विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र और वनस्पति विज्ञान) हैं. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा.
परीक्षा की अवधि- 2 घंटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










