Bihar BEd Counselling 2024 Registration शुरू, अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jul 2024 11:55 AM

विज्ञापन

Bihar BEd Counselling 2024 Registration की हुई शुरुआत

Bihar BEd Counselling 2024 Registration: बिहार बीएड काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 11 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. शेड्यूल के मुताबिक, बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई तक जारी रहेगा। बिहार बीएड काउंसलिंग 2024 की तारीखें और जरूरी दस्तावेजों की सूची देखें.

विज्ञापन

Bihar BEd Counselling 2024 Registration: बिहार बीएड काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 11 जुलाई से शुरू हो गया है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने योग्य उम्मीदवारों के लिए बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल की घोषणा कर दी है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-biharcetbed-lnmu.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा.

Bihar BEd Counselling 2024 Registration: जानें जरूरी डेट्स

शेड्यूल के अनुसार, बिहार बीएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है. पहले राउंड के लिए सीट आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी की जाएगी. नीचे पूरा शेड्यूल देखें.

Kerala Plus Two SAY Result 2024 आउट, ऐसे कर पाएंगे चेक

GATE Exam Date 2025 जारी होनेवाला है गेट परीक्षा की तिथि, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

Exam preparation tips : मॉक टेस्ट से परीक्षा की तैयारी को दें धार

ऑनलाइन पंजीकरण विंडो: 11 से 20 जुलाई
पहले राउंड के कॉलेज आवंटन का प्रदर्शन: 25 जुलाई
सीट पुष्टि शुल्क का भुगतान रु. 3000/- (वापसी योग्य नहीं): 26 जुलाई से 9 अगस्त
संबंधित कॉलेज/संस्थान में पहले राउंड का पेपर सत्यापन और प्रवेश: 26 जुलाई से 10 अगस्त

Bihar BEd Counselling 2024 Registration: ऐसे करें अप्लाई

बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग विंडो अब उपलब्ध है. स्टेप 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के योग्य छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा कर सकते हैं.

स्टेप 1: बिहार बीएड काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें

स्टेप 4: आवेदन भरें

स्टेप 5: सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

स्टेप 6: आवेदन सहेजें और सबमिट पर क्लिक करें

Bihar BEd Counselling 2024 Registration: आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की सूची

बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2024
बिहार बीएड परिणाम
कॉलेज आवंटन शुल्क रसीद
कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
स्नातक की मार्कशीट
स्नातकोत्तर या समकक्ष मार्कशीट
सीएलसी/डीएलसी/टीसी
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
कोटा प्रमाण पत्र
4 उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन