10वीं रिजल्ट के बाद स्टूडेंट भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लें जरूरी बातें

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Career Guidance after 10th: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कुछ दिनों में जारी होगा. ऐसे में स्टूडेंट्स जारी होने के बाद जल्दबाजी में गलत स्ट्रीम सिलेक्ट कर लेते हैं. आगे के करियर ऑप्शन के बारे में सर्च नहीं करते हैं, जिससे उन्हें बाद में परेशानी हो सकती है. जानें कौन सी गलतियां छात्रों को नहीं करनी चाहिए.
Career Guidance after 10th: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने वाला है. 10वीं का रिजल्ट आते ही कुछ स्टूडेंट्स बहुत खुश होंगे, तो कुछ निराश भी होंगे. ये समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी समय लिए गए फैसले आपके आगे के करियर को प्रभावित करते हैं. कई बार जल्दबाजी या दूसरों की बातों में आकर स्टूडेंट्स कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बाद में परेशानी बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि रिजल्ट के बाद सोच-समझकर कदम उठाया जाए. आइए जानते हैं वो गलतियां क्या है, जिनसे आपको (Career Guidance after 10th) बचना चाहिए.
Career Guidance after 10th: दूसरों की देखा-देखी स्ट्रीम (Stream) चुनना
रिजल्ट के बाद अक्सर स्टूडेंट अपने दोस्तों से अपनी तुलना करने लगते हैं. हर छात्र की क्षमता और मेहनत अलग होती है. इसलिए अपनी स्ट्रेंथ को पहचानें. अगर आपको नंबर्स पसंद हैं, तो कॉमर्स या साइंस (PCM) लें. वहीं अगर आपको थ्योरी को समझना अच्छा लगता है, तो ह्यूमैनिटीज (Arts) एक बेहतरीन विकल्प है.
करियर ऑप्शंस के बारे में रिसर्च न करना
ज्यादातर स्टूडेंट सिर्फ तीन ही करियर के बारे में जानते हैं डॉक्टर, इंजीनियर या सीए. आज की दुनिया इन तीन ऑप्शंस से बहुत आगे निकल चुकी है. डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन और एआई (AI) जैसे फील्ड आज बहुत डिमांड में हैं. इसलिए इंटरनेट का सही यूज करके अलग-अलग कोर्सेज के बारे में पढ़ें.
फेल होने या कम नंबर आने पर हिम्मत हारना
रिजल्ट के बाद कुछ छात्र डिप्रेशन में चले जाते हैं या यह मान लेते हैं कि अब कुछ नहीं हो सकता. अगर नंबर कम आए हैं, तो यह देखें कि गलती कहां हुई है. क्या आप इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं? या क्या आप किसी ऐसे फील्ड में जा सकते हैं, जहां आपकी दूसरी स्किल्स काम आएं.
रिजल्ट आने के बाद पढ़ाई को हल्के में लेना
रिजल्ट आने के बाद बहुत से स्टूडेंट्स ये सोचकर आराम से रहते हैं कि अभी पढ़ाई शुरू होने में समय है. लेकिन ये बाद में परेशानी बन सकती है. इसलिए स्टूडेंट को नई क्लास शुरू होने से पहले बेसिक तैयारी स्टार्ट कर देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2026: पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर? जानें क्या है ग्रेस मार्क्स रूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




