MBBS की भीड़ से दूर, बढ़ रही है इस कोर्स की डिमांड, Budget 2026 ने दिए संकेत

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Feb 2026 5:00 PM

विज्ञापन

Best Medical Course: आयुर्वेद की पढ़ाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Best Medical Course After 12th: अगर आप MBBS नहीं करना चाहते लेकिन मेडिकल फील्ड में ही जाना चाहते हैं, तो BAMS कोर्स आपके लिए स्मार्ट और फ्यूचर-ओरिएंटेड ऑप्शन हो सकता है. केंद्रीय बजट 2026- 27 में आयुष और आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में इस फील्ड में काफी ग्रोथ होगा.

विज्ञापन

Best Medical Course After 12th: अगर आप MBBS जैसे भारी-भरकम मेडिकल कोर्स नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास कई विकल्प हैं. इनमें से एक है, BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery). 12वीं में बायोलॉजी पढ़ने वाले स्टूडेंट के लिए ये शानदार ऑप्शन है. ये कोर्स आयुर्वेद चिकित्सा पर आधारित है. 

Budget 2026: बढ़ रही है आर्युवेद की डिग्री की डिमांड

बजट 2026-27 में आयुष (Ayurveda, Yoga & Naturopathy, Unani, Siddha, and Homeopathy) को मजबूत बनाने की बात कही गई है. इस बार के बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव है. इससे AYUSH विषयों की पढ़ाई में ग्रोथ होगा. ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन से लेकर रिसर्च और पीएचडी तक के कोर्स एक ही संस्थान में मिलेंगे.

BAMS कोर्स कितने समय का होता है?  

BAMS एक 5.5 साल का कोर्स होता है, जिसमें

  • 4.5 साल की पढ़ाई
  • और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होती है

BAMS में क्या पढ़ाया जाता है?

  •    आयुर्वेदिक मेडिसिन,
  •    हर्बल ड्रग्स,
  •    शरीर रचना (Anatomy),
  •    फिजियोलॉजी,
  •    पैथोलॉजी,
  •    सर्जरी और पंचकर्म जैसी विधाओं की ट्रेनिंग दी जाती है

क्या है BAMS की एलिजिबिलिटी 

BAMS में एडमिशन के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होना जरूरी है. साथ ही NEET परीक्षा क्वालिफाई करना अनिवार्य होता है. 

कहां से करें BAMS कोर्स? 

इस कोर्स को किसी भी सरकारी कॉलेज से करते हैं. कुछ प्रमुख संस्थान जहां आयुर्वेद की पढ़ाई होती है- 

  • BHU
    AIIMS Rishikesh 
  • AIIMS Guwahati 
  • Government Ayurvedic College and Hospital, Patna

BAMS Career Scope: करियर स्कोप क्या है?

BAMS करने के बाद छात्र आप आयुर्वेदिक डॉक्टर बन सकते हैं. साथ ही अपना क्लिनिक खोल सकते हैं. सरकारी अस्पतालों में नौकरी पा सकते हैं. रिसर्च, टीचिंग और फार्मा कंपनियों में भी काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- BTech CS से ज्यादा पैकेज दिला सकती है ये ब्रांच, IT सेक्टर में तगड़ी डिमांड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola