AI नहीं खाएगी आपकी नौकरी, इन विषयों से करें पढ़ाई, Artificial Intelligence के दौर में सबसे सुरक्षित नौकरियां 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 6:55 PM

विज्ञापन

NHPC recruitment 2025

Best Jobs 2025: अगर आपको भी ये डर सता रहा है कि एआई आपकी जॉब खा सकती है तो परेशान न हों. यहां हम आपको ऐसे करियर के बारे में बताएंगे जिनमें एआई का प्रभाव कम है. ये जॉब हैं मॉडल के, लाइब्रेरियन आदि के. यहा पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

Best Jobs 2025: आज के समय में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की डिमांड बढ़ते जा रही है. हमारे कामकाज के तरीके से लेकर निजी जिंदगी को भी एआई ने प्रभावित किया है. आज के समय में ऐसा कोई सेक्टर नहीं रहा, जो एआई से अछूता रहा हो. एआई कई इंसानी दिमाग का भी अच्छा विकल्प बनता जा रहा है. यही कारण है कि कई कंपनियां लोगों को निकाल रही हैं और उनके जगह पर एआई और मशीन लर्निंग जैसे विकल्प का इस्तेमाल कर रही हैं. हालांकि, कुछ ऐसे सेक्टर्स भी हैं जहां एआई का खतरा काफी कम है. 

हाल ही में एक रिपोर्ट आई है ‘AI Applicability Score’, जिसमें ऐसे नौकरियों के बारे में बताया गया, जिनमें एआई का खतरा काफी कम है. इस लिस्ट में 40 ऐसे जॉब्स भी हैं जिन पर एआई का खतरा सबसे ज्यादा होने की आशंका जताई गई है. 

पुस्तकालय विज्ञान शिक्षक Library Science Teachers (Post‑secondary)

यह एक ऐसा पेशा है, जहां आई का सबसे कम खतरा है क्योंकि यह इंसानी प्रभाव से जुड़ा है. इस लिस्ट में पुस्तकालय विज्ञान शिक्षक को 0.34 का स्कोर दिया गया है. 

स्विचबोर्ड ऑपरेटर (Switchboard Operators) 

स्विचबोर्ड ऑपरेटर को इस लिस्ट में दूसरा सबसे कम एआई (Artificial Intelligence) खतरा वाला जॉब बताया गया है. इसे 0.35 स्कोर दिया गया है. इस क्षेत्र में इंसानी दिमाग की जरूरत है, जिसका मुकाबला एआई नहीं कर सकता. 

सार्वजनिक सुरक्षा दूरसंचार कर्मी (Public Safety Telecommunicators) 

सार्वजनिक सुरक्षा दूरसंचार कर्मी (Public Safety Telecommunicator) आपातकालीन स्थितियों में संचार स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है. भारत में इन्हें आमतौर पर डिस्पैचर, इमरजेंसी कॉल ऑपरेटर, या कंट्रोल रूम स्टाफ कहा जाता है. इस नौकरी पर भी एआई का खतरा कम है. इस लिस्ट में इसे 0.35 का स्कोर दिया गया है. 

मार्केट रिसर्च एनालिस्ट (Market Research Analysts) 

मार्केट रिसर्ट एनालिस्ट को 0.35 स्कोर दिया गया है. रिसर्च और एनालिसिस में इंसानी सोच और बाजार की समझ बेहद अहम है. ऐसे में इस क्षेत्र में भी एआई का खतरा कम है. 

मॉडल (Models) 

मॉडलिंग ऐसा एक क्षेत्र है, जिसका विकल्प एआई कभी हो ही नहीं सकता. इस क्षेत्र का एआई प्रभाव स्कोर 0.35 है. फैशन और विज्ञापन की दुनिया में व्यक्तित्व और भावनाएं AI नहीं दे सकता, इसलिए आप इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. 

भूगोलवेत्ता (Geographers) 

भूगोलवेत्ता को इस लिस्ट में AI प्रभाव स्कोर 0.35 दिया गया है. इस प्रोफेशन में क्षेत्रीय अध्ययन और विश्लेषण की जरूरत होती है. ऐसे में इसे कोई इंसानी दिमाग ही कर सकता है. 

यह भी पढ़ें- ये हैं AI Engineers के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाले Jobs, लाख नहीं करोड़ों में मिलती है सैलरी

यह भी पढ़ें- Best Career Courses: बीटेक या एमटेक नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे कठिन कोर्स, डिग्री पूरी करने में टॉपर्स के भी छूटते हैं पसीने

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola