ये हैं AI Engineers के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाले Jobs, लाख नहीं करोड़ों में मिलती है सैलरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Aug 2025 8:50 AM

विज्ञापन

AI Engineer Career Options

AI Engineer Career Options: एआई की बढ़ती मांग के साथ एआई इंजीनियर्स के लिए जॉब अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. जनरेटिव एआई, एमएलऑप्स, एनएलपी, कंप्यूटर विजन जैसे क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध हैं. अगर आपके पास भी एआई साइंस में डिग्री है तो हम आपको लिए शानदार करियर ऑप्शन बताने जा रहे हैं. इस खबर को पढ़ें-

विज्ञापन

AI Engineer Career Options: एआई का डिमांड बढ़ रहा है और इसी के साथ एआई इंजीनियर्स की मांग भी बढ़ रही है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एआई इंजीनियर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस के कारण देश-विदेश में एआई इंजीनियर्स के लिए कई सारे नए अवसर पैदा किए हैं. ऐसे में आइए जानते एआई इंजीनियर्स के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी देखते हैं- 

AI Engineer Career Options: मशीन लर्निंग इंजीनियर

मशीन लर्निंग इंजीनियर बनना एआई इंजीनियर के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है. इसमें डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम डेवलपमेंट और ऑटोमेटेड सिस्टम पर काम किया जाता है. तकनीकी दक्षता और प्रोग्रामिंग स्किल्स वाले उम्मीदवारों के लिए इसमें जॉब की अपार संभावनाएं हैं. साथ ही इस क्षेत्र में आकर्षक सैलरी है. एक अनुमानित आंकड़ें के अनुसार, सबसे ज्यादा औसतन वार्षिक वतन 1.41 करोड़ रुपये है.

AI Engineer Career Options: कंप्यूटर इंजीनियर 

कंप्यूटर इंजीनियरिंग उनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है, जो एल्गोरिदम (Algorithm) और सिस्टम विकसित करने में रूचि रखते हैं. इसी के साथ इस काम में कंप्यूटर को वीडियो और इमेज के साथ विजुअल डेटा के बारे में सक्षम बनाने का काम रहता है. कंप्यूटर इंजीनियर की सैलरी करीब 1-2 करोड़ रुपये सालाना होती है.

AI Engineer Career Options: रोबोटिक्स इंजीनियर

ये इंजीनियर विभिन्न इंडस्ट्री के लिए रोबॉटिक एप्लीकेशन बनाते हैं. ये रोबोटिक सिस्टम का डिजाइन, ऑपेशन और विकास करते हैं. रोबोटिक्स इंजीनियर की सालाना कमाई करीब 1 करोड़ होती है. 

AI Engineer Career Options: डीप लर्निंग इंजीनियर 

ये इंजीनियर एडवांस मशीन लर्निंग टेक्निक को बनाने का काम करते हैं. इसके लिए अच्छी कोडिंग की जानकारी चाहिए. साथ ही अनुभव भी. डीप लर्निंग इंजीनियर की सैलरी करीब 80-90 लाख रुपये सालाना होती है. 

AI Engineer Career Options: क्लाउड एआई इंजीनियर

एक क्लाउड इंजीनियर क्लाउट कंप्यूटिंग और AI स्किल्स का मास्टर होता है. ये AWS, गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म जैसे प्लेटफॉर्म पर एआई सॉल्यूशन को डिजाइन, विकसित करता है. इसकी सैलरी करीब 1 लाख करोड़ रुपये होती है. 

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद टॉप 20 Courses जो बनाते हैं Future Bright, मिलती है इतनी Salary

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola