BTech के ये 5 टॉप ब्रांच, हमेशा रहती हैं इनकी डिमांड, करियर रहेगा सिक्योर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Nov 2025 2:02 PM

विज्ञापन

बेस्ट बीटेक ब्रांच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Best BTech Branch: आज के समय में और आगे आने वाले समय में भी इंजीनियरिंग काफी डिमांड में रहने वाला कोर्स है. इस कोर्स को करने से न सिर्फ नौकरी के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे बल्कि अच्छी सैलरी भी मिलेगी. ऐसे में आइए, जानते हैं टॉप 5 बीटेक ब्रांच जिनकी डिमांड (Top BTech Branch) कभी कम नहीं होती है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के इस दौर में इंजीनियरिंग एक ऐसा फील्ड है, जिसकी डिमांड साल दर साल बढ़ती ही जा रही है. इस फील्ड में न सिर्फ ग्रोथ वाला करियर है बल्कि अच्छी पैकेज वाली सैलरी (High Package Salary) भी है. इंजीनियरिंग के ऐसे कई ब्रांच हैं जो काफी डिमांड में रहते हैं. आइए जानते हैं वो टॉप 5 बीटेक ब्रांच जिनकी डिमांड (Top BTech Branch) कभी कम नहीं होती है.

Best BTech Branch CSE: कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

बढ़ते तकनीक के साथ कंप्यूटर साइंस की काफी डिमांड है. सॉफ्टवेयर, ऐप डेवलपमेंट, और डेटा एनालिटिक्स जैसे विभिन्न फील्ड में हाई सैलरी (High Salary) वाली नौकरी के ऑप्शन मिलते हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी टॉप कंपनियां CS के एक्सपर्ट को करोड़ों का पैकेज ऑफर करते हैं.

Best BTech Branch ECE: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी काफी अच्छा बीटेक का ब्रांच है और हमेशा डिमांड में रहने वाला करियर ऑप्शन (Best Career Option) है. 5G, IoT और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में स्कोप तेजी से बढ़ रहा है.

AI Course: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग

AI, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग बीटेक में भी नौकरी के ऑप्शन बढ़ रहे हैं. इस ब्रांच का फ्यूचर में भी डिमांड काफी बढ़ने वाला है. इस फील्ड में करोड़ों का पैकेज मिल सकता है.

Best BTech Branch: मैकेनिकल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग का सबसे पुराना और प्रासंगिक ब्रांच माना जाता है. ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सेक्टर में हाई डिमांड के साथ इस करियर में ग्रोथ हो रहा है.

Best BTech Branch: सिविल इंजीनियरिंग

इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार अवसर बढ़ रहे हैं और इसी के साथ सिविल इंजीनियरिंग के करियर में भी नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ सबसे दिलचस्प बात ये है कि सरकारी (Sarkari) और निजी दोनों सेक्टर में ही इनकी काफी डिमांड होती है. समय-समय पर सरकारी विभाग में वैकेंसी निकली रहती है. शुरुआत में पैकेज कम का रहता है लेकिन अनुभव और प्रमोशन के साथ सिविल इंजीनियर्स की सैलरी भी लाखों में हो जाती है.

यह भी पढ़ें- देश की सेवा के लिए हो जाएं तैयार, इंडियन एयर फोर्स में निकली वैकेंसी, कल से करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola