IIT Success Story: बंगाल की बेटी को Microsoft में तगड़ा पैकेज, GATE में AIR 312, ट्रेन में खड़े-खड़े करती थीं पढ़ाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jul 2025 2:08 PM

विज्ञापन

IIT Success Story Ankita Dey

IIT Success Story: पश्चिम बंगाल से आने वाली अंकिता कई सारे चुनौतियों के बाद भी IIT पहुंचीं. उन्होंने गेट परीक्षा 2020 में एआईआर 312वीं रैंक हासिल की. नौकरी के साथ तैयारी करना अंकिता डे के लिए इतना आसान नहीं था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज अंकिता माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी-

विज्ञापन

IIT Success Story: आत्मविश्वास और हिम्मत से व्यक्ति बड़े-से-बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है. कुछ ऐसी ही कहानी है अंकिता डे की, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर IIT में दाखिला लिया. आज अंकिता एक ऐसी जॉब कर रही हैं जो कइयों की ड्रीम जॉब होती है. अंकिता तकनीक के क्षेत्र में भारत और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी में से एक माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही हैं. लेकिन उनका IIT पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. नौकरी के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. 

IIT Success Story: कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?

अंकिता डे मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. अंकिता बचपन से ही पढ़ने लिखने में अच्छी थी. उनका ये गुण देखकर माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी. अंकिता ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई Douglas Memorial Higher Secondary School से की है. 10वीं में उन्होंने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. वहीं 12वीं में उन्होंने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने अकैडमी ऑफ टेक्नोलॉजी से ECE ब्रांच में बीटेक किया. 

GATE 2020 Toppers: गेट में एआईआर 312 रैंक हासिल किया 

अंकिता का सपना IIT पहुंचने का था. ऐसे में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करना के बाद एमटेक कोर्स के लिए IIT का टारगेट रखा. अंकिता ने वर्ष 2020 में गेट परीक्षा क्रैक कर लिया. उन्होंने एआईआर 312 (GATE CS 2020 312 AIR) हासिल किया था. गेट परीक्षा क्लियर करने के बाद अंकिता IIT Kanpur पहुंचीं.  यहां से उन्होंने सीएस ब्रांच में एमटेक की डिग्री हासिल की. IIT में पढ़ाई करने के दौरान अंकिता को उनके अकैडमिक परफॉर्मेंस के कारण अकैडमिक एक्सलेंस अवॉर्ड भी मिला. फिलहाल वे Microsoft में SDE (Software Development Engineer) के पद पर कार्यरत हैं. 

IIT Success Story: एमटेक में बदल लिया ब्रांच 

अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बीटेक के दौरान कोडिंग में मजा आने लगा. यही कारण था कि उन्होंने बीटेक तो ECE में किया. लेकिन गेट सीएस में दिया. हालांकि, इस एक सपने के लिए उन्हें बहुत सी कुर्बानी देनी पड़ी. अंकिता ने प्राइवेट नौकरी के साथ गेट परीक्षा (GATE Exam) की तैयारी की. 

IIT Success Story: नौकरी के साथ की गेट परीक्षा की तैयारी 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में यूट्यूब की मदद से कोडिंग के बारे में सीखना शुरू किया था. 2019 में मैंने कोचिंग स्टार्ट किया और छुट्टियों के दिन 6-7 घंटे की पढ़ाई करती थी और बाकी के दिन ऑफिस से लौटने पर एक घंटे की पढ़ाई करती थी. सुबह जल्दी उठकर एक बार सारे पढ़े हुए को रिवीजन करती थी. साथ ही ऑफिस आने-जाने के वक्त ट्रेन पर पढ़ाई किया करती थी.

IIT Success Story: ट्रेन में खड़े-खड़े पढ़ाई करती थीं 

अंकिता ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कई बार उन्हें ट्रेन पर सीट नहीं मिलती थी तो वो खड़े-खड़े ही पढ़ाई करती थीं. अंकिता ने कहा मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, मुझे किसी भी हाल में ये परीक्षा क्रैक करना था. उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी के दौरान इंटरनेट ने मेरी बहुत मदद की. अंकिता ने कहा- “इंटरनेट इज ग्रेट थिंग”. अंकिता ने कहा कि परीक्षा के प्रेशर को हैंडल करना बहुत मुश्किल है. मैं अपने फ्री टाइम में अपने माता-पिता और दोस्तों से बात करती थी. उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान किसी तरह के भटकाव से बचने के लिए मैंने सभी तरह के इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन हटा दिया था. उन्होंने गेट परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह दी कि वे ज्यादा-से-ज्यादा मॉक टेस्ट दें.

यह भी पढ़ें- UPSC Topper Aditya Srivastava: लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव IPS से बने IAS, शेयर की अपनी स्ट्रैटजी

यह भी पढ़ें- IIT Success Story: अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पहुंचे IIT Delhi, Microsoft ने दिया लाखों का ऑफर 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola