ePaper

बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में अंतर क्या है? कोर्स और Admission की डिटेल यहां देखें

Updated at : 08 Jul 2025 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
BCom vs BCom Hons 2025 in Hindi

BCom vs BCom Hons 2025 in Hindi

BCom और BCom Hons दोनों ही कोर्स काॅमर्स स्ट्रीम वालों के लिए होते हैं. इन दोनों कोर्स को करने से पहले कई बार कंफ्यूजन होता है कि किसमें बेहतर फ्यूचर है, हालांकि यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का करियर बनाना चाहते हैं. दोनों कोर्स (BCom vs BCom Hons 2025) के बारे में यहां विस्तार से देखें.

विज्ञापन

BCom vs BCom Hons 2025 in Hindi: कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि BCom या BCom (Hons) में क्या सेलेक्ट करें और किसमें करियर बेहतर होगा? दोनों कोर्स दिखने में एक जैसे लग सकते हैं लेकिन इनके बीच में कई अंतर हैं जो आपके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपके लिए आसान भाषा में दोनों कोर्स के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सही निर्णय ले पाएंगे.

BCom और BCom Hons क्या है?

BCom vs BCom Hons 2025 में कोर्स, सब्जेक्ट आदि के आधार पर अंतर यहां बताया जा रहा है-

BCom (Bachelor of Commerce)

यह एक तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जो अकाउंटिंग, इकनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, कंपनी लॉ जैसी बेसिक चीजों की जानकारी देता है. यह कोर्स ज्यादा थ्योरी-बेस्ड होता है और जनरल कॉमर्स स्ट्रीम के लिए डिजाइन किया गया है.

BCom (Hons)

यह भी तीन साल का कोर्स है, लेकिन इसमें किसी एक विषय (जैसे अकाउंटिंग, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स) में गहराई से पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में रिसर्च, एनालिसिस और प्रोफेशनल स्किल्स पर अधिक फोकस किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Hansraj College CUET CutOff 2025: DU हंसराज कॉलेज में एडमिशन कितने स्कोर पर होगा? यहीं से पढ़े थे शाहरुख खान!

मुख्य अंतर (BCom vs BCom Hons 2025)

करियर स्कोपBComBCom Hons
कोर्स की प्रकृतिसामान्य कॉमर्सस्पेशलाइज्ड कॉमर्स
करियर स्कोपबैंकिंग, अकाउंटिंग, बीमाचार्टर्ड अकाउंटेंसी, MBA, फाइनेंस
नौकरी के मौकेसीमितअधिक प्रोफेशनल अवसर
हायर स्टडी ऑप्शनMBA, MComMBA, MCom, CFA, CA आदि.

BCom vs BCom Hons 2025: कौन सा कोर्स बेहतर है?

  • अगर आपका लक्ष्य सरकारी नौकरी, बैंक जॉब या जनरल अकाउंटिंग फील्ड में जाना है तो BCom एक अच्छा विकल्प है.
  • अगर आप CA, CFA, MBA (फाइनेंस) या किसी अच्छी फील्ड में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो BCom Hons ज्यादा बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें- DU में General और बाकी कैटेगरी की कटऑफ कितनी? टाॅप काॅलेजों के लिए होती है मारामारी!

BCom Hons में कौन-से विषय चुन सकते हैं?

  • Accounting
  • Economics
  • Finance
  • Marketing
  • Business Analytics.

भारत के टॉप कॉलेज (BCom और BCom Hons के लिए)

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) – SRCC, Hindu College, Hansraj College
  • मुंबई यूनिवर्सिटी
  • Jain University, Bangalore
  • Christ University, Bengaluru
  • Loyola College, Chennai.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola