AI High Risk Jobs: इन 40 नौकरियों पर मंडरा रहा एआई का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल? देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Aug 2025 7:30 PM

विज्ञापन

AI High Risk Jobs

AI High Risk Jobs: एआई ने अब तक कई पारंपरिक नौकरियों को अप्रासंगिक बना दिया है, और इसका खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. आईटी, मीडिया और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में इसकी मौजूदगी बढ़ रही है. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की एक रिसर्च टीम ने 40 ऐसे जॉब्स की पहचान की है, जो एआई के कारण खत्म होने के कगार पर हैं.

विज्ञापन

AI High Risk Jobs: बच्चे हों या बडे़, हर कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दीवाना बनता जा रहा है. एआई ने लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी पहुंच बना ली है. एआई ने अब तक कई सारे नौकरियों के अस्तित्व को खत्म कर दिया है और देखते ही देखते कई लोगों की नौकरी के लिए एआई बड़ा खतरा बनता जा रहा है. आईटी, मीडिया, रिसर्च समेत कई सेक्टर्स में एआई का इस्तेमाल बढ़ गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च टीम ने 40 ऐसी नौकरियों की लिस्ट बनाई है, जो एआई के चक्कर में खत्म हो सकती हैं. 

AI High Risk Jobs: एआई इन 40 नौकरियों के लिए बना खतरा 

  • इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर
  • इतिहासकार
  • पैसेंजर अटेंडेंट
  • सर्विस सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
  • लेखक
  • कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव
  • CNC टूल प्रोग्रामर
  • टेलीफोन ऑपरेटर
  • टिकट एजेंट्स और ट्रैवल क्लर्क
  • ब्रॉडकास्ट अनाउंसर और रेडियो DJs
  • ब्रोकरेज क्लर्क
  • फार्म और होम मैनेजमेंट एजुकेटर
  • टेलीमार्केटर
  • कंसीयर्ज
  • पॉलिटिकल साइंटिस्ट
  • न्यूज़ एनालिस्ट, रिपोर्टर, पत्रकार
  • गणितज्ञ
  • टेक्निकल लेखक
  • प्रूफरीडर और कॉपी एडिटर
  • होस्ट
  • संपादक
  • बिजनेस टीचर्स (पोस्ट ग्रेजुएट)
  • पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट
  • डेमोंस्ट्रेटर और प्रोडक्ट प्रमोटर
  • एडवर्टाइजिंग सेल्स एजेंट
  • न्यू अकाउंट्स क्लर्क
  • स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट
  • काउंटर और रेंटल क्लर्क
  • डेटा साइंटिस्ट
  • पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर
  • आर्काइविस्ट
  • इकोनॉमिक्स टीचर (पोस्ट ग्रेजुएट)
  • वेब डेवलपर
  • मैनेजमेंट एनालिस्ट
  • जियोग्राफर
  • मॉडल्स
  • मार्केट रिसर्च एनालिस्ट
  • पब्लिक सेफ्टी टेलीकम्युनिकेटर
  • स्विचबोर्ड ऑपरेटर
  • लाइब्रेरी साइंस टीचर (पोस्ट ग्रेजुएट)

AI Skills: नए स्किल्स विकसित करें

ऐसे में इन जॉब्स को चुनने से पहले एक बार सोच लें. अगर आप इस जॉब में हैं या इससे चुनना चाहते हैं तो साथ साथ ही नए तरह के Skills विकसित करते रहें. इससे आपके ऊपर भविष्य में खतरा टल सकता है. इन फील्ड में जॉब करने वाले व्यक्ति खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार ढाल लें. 

What is Artificial Intelligence: क्या होता है आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और ये कैसे काम करता है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का मतलब है, ऐसी तकनीक या सिस्टम, जो इंसानों की तरह सोचने, सीखने, निर्णय लेने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता रखती है. डेटा प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, डिसीजन मेकिंग, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विजन जैसे टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हिस्सा होते हैं. आर्टिफिशियल मानवों की तरह ही सारी चीजें कर सकते हैं बस क्रिटिकल थिकिंग नहीं कर पाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Best Career Courses: बीटेक या एमटेक नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे कठिन कोर्स, डिग्री पूरी करने में टॉपर्स के भी छूटते हैं पसीने

यह भी पढ़ें- ISRO Scientist: कैसे बनते हैं इसरो में साइंटिस्ट? जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola