BSSC recruitment : बिहार एसएससी करेगा स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर नियुक्ति

BSSC sports trainer recruitment
खेल योग्यता रखनेवाले युवाओं से बिहार एसएससी ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें पात्रता शर्तों के बारे में विस्तार से…
BSSC recruitment : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने खेल विभाग, बिहार, पटना की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है. स्पोर्ट्स योग्यता रखनेवाले उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सरकारी नौकरी से जुड़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं. इन पदों पर आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को मिलेगा. बिहार से बाहर के उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा.
आप कर सकते हैं आवेदन
मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा संचालित राष्ट्रीय खेल संस्थान से संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर या केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएससी) या फिर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यताप्राप्त खेल विश्वविद्यालय एवं बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता में उत्तीर्ण होना चाहिए.
इसके साथ ही आवेदक ने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या किसी अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ओलंपिक /राष्ट्रमंडल खेल / एशियाई खेल / विश्व चैंपियनशिप / एशियाई चैंपियनशिप या अधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त अन्य वार्षिक चैंपियनशिप में शामिल हो. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.
इसे भी पढ़ें : CCL recruitment 2025 : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रांची में अप्रेंटिस के 1180 पद
आयु सीमा
आवेदन के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. बिहार के मूल निवासी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची के अनुरूप किया जायेगा. लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगा, जिसमें जनरल नॉलेज, एलाइड साइंस इन स्पोर्ट्स एवं मेन स्पोर्ट्स से संबंधित कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा के बारे में विस्तार से जानने के लिए जारी की गयी अधिसूचना देखें.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन बिहार एसएससी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे.
अंतिम तिथि : 9 नवंबर, 2025.
विवरण देखें : https://bssc.bihar.gov.in/Advertisement/08_25_advt.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










