ePaper

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2025: बीएसईबी ने जारी किया कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

Updated at : 19 Aug 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB CLASS 10th, 12th DUMMY REGISTRATION CARD 2025 OUT

BSEB CLASS 10th, 12th DUMMY REGISTRATION CARD 2025 OUT

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के द्वारा 2025 में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं.छात्र ये कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के द्वारा 2025 के बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया गया है. छात्र अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.ऐसे छात्र जिन्हें अपने BSEB कक्षा 10वीं, 12वीं के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करने की आवश्यकता है, वे इस काम को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर सकते है.छात्र अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अपना नाम, माता का नाम, पिता का नाम, लिंग, विषय, और अपनी जन्म तिथि में सुधार कर सकते हैं. आपको बता दें सुधार करने की प्रक्रिया छात्र 28 अगस्त 2024 तक पूरा कर सकते हैं.

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2025: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती ना होने पर क्या करें

ऐसे छात्र जिनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं होगी, उन्हें अपने विद्यालय के हेड को 24 अगस्त से पहले तक कार्ड पर प्रिंटेड डिक्लेरेशन अपलोड करना अनिवार्य होगा. इस डिक्लेरेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित होगा कि कार्ड पर दर्ज सभी डिटेल्स सही हैं और उसमें किसी तरह की कोई भी त्रुटि नहीं है. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य BSEB बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तैयारी को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए की जा रही है.

Also Read: SSC RESULT 2024: एसएससी CHSL टियर 1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस लिंक से करें चेक

1.बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

secondary.biharboardonline.com

2.बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलतियों को सुधारने की अंतिम तिथि क्या है?

बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलतियों को सुधारने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2024 है.

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2025: ऐसे डाउनलोड करें डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

•आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com को ओपन करें.

•मुख्यपृष्ठ पर सेकेंडरी एग्जाम के बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.

•आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.

•डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

•मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें.

•अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के विवरण को चेक कर लें.

•अधिक जानकारी के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें.

Also Read: NEET UG COUNSELLING 2024: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन