BPSC TRE 3.0: शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग कल से शुरू, इन दस्तावेजों को ले जाएं साथ
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 20 Jan 2025 8:04 PM
BPSC EXAM
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती BPSC TRE 3.0 के लिए काउंसलिंग की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती BPSC TRE 3.0 के लिए काउंसलिंग की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है. अब यह प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी और 5 फरवरी तक चलेगी. इस काउंसलिंग में विभिन्न कक्षाओं की अलग-अलग दिन पर सुनिश्चित की गयी है.
विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियों पर होगी काउंसलिंग
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 21 से 25 जनवरी
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 27 से 29 जनवरी
- TGT (कक्षा 9 और 10): 30 जनवरी से 1 फरवरी
- पीजीटी (कक्षा 11 और 12): 4 से 5 फरवरी
इससे पहले, काउंसलिंग की तिथियां बार-बार बदल चुकी थीं. पहले 16 से 21 दिसंबर, फिर 23 से 30 दिसंबर और फिर 9 से 16 जनवरी के बीच काउंसलिंग का समय तय किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से इन तिथियों को आगे बढ़ाया गया था. अब अंतिम तिथियां घोषित की गई हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है.
कुल इतने पदों के लिए काउंसलिंग की जाएगी
प्राथमिक स्तर: 21,911 पद
उच्च प्राथमिक स्तर: 16,989 पद
TGT: 15,250 पद
PGT: 12,195 पद
शिक्षा विभाग ने यह भी बताया कि सभी काउंसलिंग तिथियां और टाइम स्लॉट BPSC की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे, और अभ्यर्थियों को SMS के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों का नाम टाइम स्लॉट के अनुसार काउंटर पर खोला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










