BPCL recruitment 2026 : भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर मौका

BPCL recruitment 2026
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अनुभवी युवाओं से जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन मांगे हैं. यदि आपके पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव है, तो आप निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं.
BPCL recruitment 2026 : भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने ऊर्जावान युवाओं से जूनियर एग्जीक्यूटिव एवं एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के कुल 250 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. आप अगर देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस कंपनियों में शामिल बीपीसीएल से जुड़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है.
पदों का विवरण
कुल 250 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं, जो इस प्रकार हैं-
जूनियर एग्जीक्यूटिव
इंजीनियरिंग 175
अकाउंट्स 25
वे-साइड एमेनिटीज 10
सेक्रेटरी बीपीसीएल 8
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव
क्वालिटी अश्योरेंस 30
ऑफिशियल लैंग्वेज इंप्लिमेंटेशन 2
आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल/ केमिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) पद के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित संस्थान से सीए इंटरमीडिएट/ सीएमए इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो.
जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमेनिटीज) पद के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम/ बीबीए/ बीएससी/ बीएमएस/ बीएचएम में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर एग्जीक्यूटिव के सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष के कार्यानुभव की मांग की गयी है.
सेक्रेटरी बीपीसीएल एवं एसोसिएट अश्योरेंस पद के लिए निर्धारित योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : Internship programs : पटना, कोलकाता और वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप के अवसर
आयु सीमा
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) एवं एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष एवं अन्य पदों के लिए 32 वर्ष निर्धारित है. आयु की गणना 1 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीम में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
मिलेगा अच्छा वेतन
जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी पद के लिए सालाना सीटीसी पे-स्केल के न्यूनतम स्तर पर 12.28 लाख रुपये प्रति वर्ष रखा गया है. एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को सालाना सीटीसी पे-स्केल के न्यूनतम स्तर पर 17.11 लाख प्रति वर्ष दिया जायेगा.
जानें चयन प्रक्रिया के बारे में
उम्मीदवारों को उनके अनुभव, योग्यता और प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर शॉर्टिलिस्ट किया जायेगा. चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित टेस्ट, केस स्टडी चर्चा, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होना होगा. फाइनल सेलेक्शन कार्य-अनुभव, उपलब्धियों और भर्ती प्रक्रिया के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें.
आवेदन का तरीका
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये (1000 रुपये आवेदन शुल्क एवं 18% जीएसटी) अदा करने होंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
अंतिम तिथि : 17 मई, 2026.
विवरण देखें : https://www.bharatpetroleum.in/images/files/bpcl-entry-level-advertisement.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










