Ananya Panday Education: जानें कितनी पढ़ी-लिखीं हैं अनन्या पांडे

Updated:
विज्ञापन

Ananya Panday Education

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनन्या पांडे के जन्मदिन पर जानें उनकी शिक्षा से जुड़ी अनसुनी बातें, साथ ही जानें कहां से उन्होंने की थी अपनी पढ़ाई.

विज्ञापन

Ananya Panday Education: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आज के समय में बॉलीवुड के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हो गई हैं. उन्होंने 2019 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और तबसे अब तक वो कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर जानें उनकी पास कौन सी डिग्रियां हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की है.

विज्ञापन

किस स्कूल में पढ़ी हैं अनन्या पांडे?

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.

पढ़ाई को लेकर काफी ट्रोल हुई हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे अपनी पढ़ाई को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में काफी ट्रोल होती रहती हैं. उनको अक्सर उनके पढ़ाई को लेकर ट्रोल्स काफी परेशान करते थे, इसके बाद एक बार उन्होंने अपनी डिग्री सोशल मीडिया पर अपलोड कर के ट्रोलस की बोलती बंद कर दी थी.

कम उम्र में बॉलीवुड में की एंट्री

अनन्या पांडे ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपना कदम रख दिया था. बता दें, कि अनन्या ने जब अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 18 साल थी. उनके कैरियर की शुरुआत करण जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हुई थी. इस फिल्म में मिली सफलता के बाद अनन्या ने कई फिल्मों में काम किया है. साथ ही अनन्या की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है. इंस्टाग्राम पर अनन्या को वर्तमान में 25 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.