बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, देखें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
Bihar Post Matric Scholarship Eligibility (AI Generated)

Bihar Post Matric Scholarship Eligibility (AI Generated)

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (2026-27) के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो गए हैं. जो स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो Bihar Post Matric Scholarship Portal पर जाकर ऑनलाईन अप्लाई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में स्कॉलरशिप के लिए योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आज से शुरू हो गया है. कैडिंडेट्स शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmsonline.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर रखी गई है. आइए जानते हैं इस स्कॉलरशीप के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

Bihar PMS Scholarship Eligibility: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए वैसे कैंडिडेट्स योग्य हैं जो बिहार के स्थायी निवासी हैं. इस स्कॉलरशिप के लिए बिहार के OBC (पिछड़ा वर्ग), EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में आगे की पढ़ाई कर रहें हों.

पारिवारिक आय सीमा

OBC: इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए OBC वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

EBC: EBC वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 2.5 लाख रखी गई है.

SC और ST: SC और ST वर्ग के लिए भी वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 2.5 लाख रखी गई है.

स्कॉलरशिप की योग्यता के बारे में और ज्यादा जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Click here for Post Matric Scholarship Eligibility Bihar

अप्लाई कैसे करें 

सबसे पहले स्टूडेंट्स को नेशनल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाना होगा. यहां होमपेज पर दिख रहे स्टूडेंट्स ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर आपको रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिखेगा. उस ऑप्शन पर क्लिक कर सबसे पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें.

NSP Portal पर रजिस्ट्रेशन के बाद बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in पर जाएं. वहां पर शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 का लिंक दिया गया है. वहां आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार BC/EBC या SC/ST Portal के लिंक पर क्लिक करना है. मांगी गई जानकारी सही सही भरने के बाद आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. सारे डिटेल्स भरने के बाद अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.

Bihar Post Matric Scholarship Website Homepage
Bihar Post Matric Scholarship Website Homepage

ये भी पढ़ें: 10वीं के बाद क्या करें, ऐसे चुनें बेस्ट करियर ऑप्शन

Bihar Post Matric Scholarship के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो चुका है.

Bihar Post Matric Scholarship के लिए बिहार के OBC, EBC, SC-ST के कैडिडेट्स Eligible हैं.

यह स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए ओबीसी के लिए परिवार की सालाना आय 3 लाख और ईबीसी, एससी-एसटी वर्ग के लिए 2.5 लाख अधिकतम सीमा रखी गई हैं.

Bihar Post Matric Scholarship के लिए आवेदन करने का लास्ट डेट 15 सितंबर तक है.


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

Frequently Asked Questions

Bihar Post Matric Scholarship के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो चुका है.