भारतीय डाक विभाग ने मांगे ब्रांच पोस्टमास्टर के 23757 पदों पर आवेदन
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के कुल 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का यह एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें चयन बिना किसी परीक्षा के केवल मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा.
भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से विभिन्न कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) यानी ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम)/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के कुल 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
सर्कल के अनुसार निर्धारित पद
झारखंड 1379
बिहार 1098
उत्तर प्रदेश 1691
पश्चिम बंगाल 1619
मध्य प्रदेश 1450
इनके अलावा अन्य सर्कल के रिक्त पदों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त बोर्ड से गणित व अंग्रेजी विषय के साथ दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार जिस राज्य या पोस्टल सर्किल से आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए व साइकिल चलाना आना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : IBPS RRBs recruitment : आईबीपीएस ने ग्रामीण बैंकों में निकाली 13706 पदों पर वेकेंसी
आयु सीमा
आवेदन के लिए आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 21 सितंबर, 2026 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया
चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गयी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा. किसी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी.
वेतन
ब्रांच पोस्टमास्टर पद के लिए 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर पद के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें.
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.
अंतिम तिथि : 21 सितंबर, 2026.
विवरण देखें : https://www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement/pdf/descriptive-notification.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए