MP के ये 5 टॉप बीटेक कॉलेज, जहां मिलता है करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज

Updated at : 10 Apr 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 BTech Colleges in MP

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Top 5 BTech Colleges in MP: मध्य प्रदेश में बीटेक कोर्स के लिए कई अच्छे कॉलेज मौजूद है. इन कॉलेजों में स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन के साथ प्लेसमेंट ऑफर भी दिए जाते हैं. जानिए एमपी के टॉप 5 बीटेक कॉलेज कौन कौन से हैं.

विज्ञापन

Top 5 BTech Colleges in MP: अगर आप BTech करने का सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश (MP) में कई अच्छे और पॉपुलर कॉलेज शामिल है. एमपी अपने बेहतरीन इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के लिए जाना जाता है. यहां IIT और NIT जैसे नेशनल लेवल के कॉलेज मौजूद है. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के टॉप बीटेक कॉलेज (Top 5 BTech Colleges in MP) कौन कौन से हैं. 

Top 5 BTech Colleges in MP: एमपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

IIT इंदौर 

आईआईटी इंदौर (Top 5 BTech Colleges in MP) मध्य प्रदेश का सबसे प्रीमियम इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है. यहां एडमिशन JEE Advanced के जरिए होता है. IIT इंदौर में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. इंस्टीट्यूट का फोकस केवल पढ़ाई पर नहीं, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है. 2023-24 में, बीटेक छात्रों का हाईएस्ट पैकेज 68 लाख रुपये देखा गया है. Google, Microsoft, Amazon और Deloitte जैसी कंपनी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

MANIT Bhopal

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल भी एक बहुत अच्छा सरकारी कॉलेज है. इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. NIT होने की वजह से पूरे भारत में इसकी पहचान है. कम फीस और क्वालिटी एजुकेशन के लिए ये कॉलेज काफी फेमस है. 2021-22 में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के स्टूडेंट्स को Microsoft कंपनी की ओर से 45.03 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला था. 

IIITM Gwalior 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर IT और मैनेजमेंट दोनों फील्ड में फोकस करता है. खासकर यह इंस्टीट्यूट CSE और IT ब्रांच के लिए फेमस है. कुछ स्टूडेंट्स को Google जैसी बड़ी कंपनी में भी काम करने का मौका मिला है. प्लेसमेंट ड्राइव में 80 से ज्यादा कंपनियां कैंपस में आईं. नीचे IIITM ग्वालियर का प्लेसमेंट रिपोर्ट (2024) देख सकते हैं-

SGSITS Indore 

श्री गोविन्दराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS), इंदौर MP का काफी पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां एडमिशन JEE Main या स्टेट काउंसलिंग से जरिए होता है. यह इंस्टीट्यूट स्टेट लेवल पर अच्छी पहचान रखता है. 

LNCT Bhopal 

लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल प्राइवेट कॉलेज में काफी नामी है. इस कॉलेज में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा देखा गया है. यहां की इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया है. कई टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon और Cicso यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. Amazon कंपनी ने LNCT भोपाल के कुछ स्टूडेंट्स को 1.12 करोड़ का ऑफर पैकेज दिया है. 

LNCT Bhopal Placement 2022-23 Check Here

कॉलेज चुनते समय क्या ध्यान रखें?

  • प्लेसमेंट रिकॉर्ड. 
  • फैकल्टी और लैब सुविधाएं. 
  • फीस स्ट्रक्चर. 
  • लोकेशन और कैंपस लाइफ. 

यह भी पढ़ें: IIM को टक्कर देते हैं बिहार के ये 5 MBA कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola