ePaper

NEET UG Counselling 2025: नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर को, देखें नया शेड्यूल

Updated at : 10 Oct 2025 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025 के लिए सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET UG Counselling 2025 देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है! मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की नई तारीख घोषित कर दी है. अब रिजल्ट 11 अक्टूबर 2025 को जारी होगा. छात्र MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और अपडेटेड शेड्यूल देख सकते हैं.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. जिन छात्रों ने तीसरे राउंड में आवेदन किया है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आप NEET UG Counselling 2025 के बारे में डिटेल देखें.

NEET UG Counselling 2025: क्यों बढ़ी सीट अलॉटमेंट की तारीख?

पहले MCC ने राउंड 3 के रिजल्ट की तारीख 8 अक्टूबर तय की थी, लेकिन देश के कुछ राज्यों में नए मेडिकल कॉलेज और सीटें जुड़ने के कारण शेड्यूल को संशोधित किया गया है. अब कुल 139 नई सीटें इस चरण में जोड़ी गई हैं. इससे कई छात्रों को नए अवसर मिलने वाले हैं.

NEET UG Counselling 2025: कहां-कहां जोड़ी गईं नई सीटें?

तीसरे राउंड की काउंसलिंग में जोड़ी गई सीटें कई राज्यों में बांटी गई हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है-

  • दिल्ली (NCT): 42 सीटें
  • गुजरात: 25 सीटें
  • हरियाणा: 15 सीटें
  • महाराष्ट्र: 25 सीटें
  • पंजाब: 25 सीटें
  • उत्तर प्रदेश: 7 सीटें.

NEET UG Counselling 2025: Seat Allotment Result कैसे देखें?

स्टूडेंट्स यहां दिए गए आसान स्टेप्स से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “NEET UG Counselling 2025 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • “Submit” पर क्लिक करें और अपनी सीट अलॉटमेंट डिटेल्स देखें.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव रखें.

NEET UG Counselling 2025:आगे क्या होगा?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर रिपोर्टिंग और फीस सबमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी समस्या या अपडेट के लिए MCC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.

इसे भी पढ़ें- 600 से अधिक कोर्स, घर बैठे पाएं सर्टिफिकेट, SWAYAM 2025 के लिए फटाफट कर लें रजिस्ट्रेशन

जिन छात्रों को राउंड 3 में सीट नहीं मिली, उनके लिए क्या विकल्प हैं?

अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 3 में सीट नहीं मिलती है, तो वे स्ट्रे वेकेंसी राउंड या मॉप-अप राउंड का इंतज़ार कर सकते हैं. MCC इन राउंड्स में बची हुई सीटों पर एडमिशन देती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नए शेड्यूल को ध्यान से देखें और सभी तारीखों पर नज़र बनाए रखें ताकि कोई मौका न छूटे.

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार को क्या करना होगा?

रिजल्ट घोषित होने के बाद जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दिए गए समय में संबंधित मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा. अगर उम्मीदवार allotted सीट को स्वीकार करना चाहते हैं तो उन्हें एडमिशन फीस जमा करनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापन के लिए दिखाने होंगे.

NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का रिजल्ट कब जारी होगा?

NEET UG Counselling 2025 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार MCC (Medical Counselling Committee) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस लिस्ट में यह बताया जाएगा कि किस कॉलेज और कोर्स में उम्मीदवार को एडमिशन मिला है.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola