IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं BTech? एडमिशन से पहले जान लें जरूरी कोर्स और कटऑफ

Published by : Smita Dey Updated At : 01 Jun 2026 9:44 AM

विज्ञापन

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

IIT ISM Dhanbad: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. क्या आप भी यहां से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. जानें अनुमानित कटऑफ रैंक और एडमिशन प्रोसेस क्या है.

विज्ञापन

IIT ISM Dhanbad: अगर आप 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं और इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं, तो IIT (ISM) धनबाद एक बेहतरीन ऑप्शन है. पहले इसे ISM धनबाद के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह देश के टॉप IITs में गिना जाता है. इंजीनियरिंग के कैटेगरी में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद को 15वां रैंक मिला है. आइए जानते हैं यहां BTech में एडमिशन कैसे होता है, कौन-कौन से कोर्सेज हैं और आपको कितनी रैंक लानी होगी. 

IIT ISM Dhanbad Admission: एडमिशन प्रोसेस 

  • IIT (ISM) धनबाद में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको JEE Main परीक्षा पास करना होगा ताकि आप अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर सकें. 
  • यहां BTech सीट सिर्फ JEE Advanced के स्कोर के आधार पर ही मिलती है. 
  • परीक्षा पास करने के बाद आपको JoSAA के पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा. यहां आपको अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच को चुनने का मौका मिलेगा. फिर आपकी रैंक के हिसाब से आपको सीट अलॉट की जाती है. 
  • आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए आपके 12वीं बोर्ड में कम से कम 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%) होने चाहिए और आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होने जरूरी हैं. 

कौन-कौन से कोर्सेज हैं यहां? 

IIT ISM Dhanbad में सिर्फ रेगुलर इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि माइनिंग और पेट्रोलियम जैसे कुछ बेहद खास कोर्सेज भी कराए जाते हैं, जो इसे बाकी IITs से अलग बनाते हैं. यहां के मुख्य कोर्सेज ये हैं:

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • माइनिंग इंजीनियरिंग 

इसके अलावा यहां 5 साल के इंटीग्रेटेड (BTech + MTech) कोर्सेज भी ऑफर किए जाते हैं, जैसे एप्लाइड जियोलॉजी और एप्लाइड जियोफिजिक्स. 

IIT ISM Dhanbad BTech Course

BTech अनुमानित कटऑफ

पिछले ट्रेंड्स (2025) के आधार पर जनरल कैटेगरी के क्लोजिंग रैंक के डेटा नीचे दिए गए हैं. 

ब्रांच का नामओपनिंग रैंक (लगभग)क्लोजिंग रैंक (लगभग)
कंप्यूटर साइंस (CSE)2,1433,585
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग2,2974,335
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)2,7955,839
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग5,8377,603
मैकेनिकल इंजीनियरिंग7,26110,273
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग9,15112,709
माइनिंग इंजीनियरिंग12,48815,455

यह भी पढ़ें: JEE Advanced के बाद IIT Hyderabad में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानिए कोर्स डिटेल और एडमिशन प्रोसेस 

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola