दुमका मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, जानें कितनी है फीस

Updated:
विज्ञापन

दुमका मेडिकल कॉलेज और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Dumka Medical College MBBS: नीट रिजल्ट जारी होने के बाद अब MBBS में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. झारखंड के टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में एक नाम दुमका मेडिकल कॉलेज (Dumka Medical College) का भी है. यहां नीट यूजी के स्कोर से ही एडमिशन होता है.

विज्ञापन

Dumka Medical College MBBS: देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET UG का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 11.21 लाख छात्रों ने यह परीक्षा पास की है. नीट यूजी स्कोर के माध्यम से ही झारखंड के दुमका मेडिकल कॉलेज में भी एडमिशन होता है. यह कॉलेज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि इस साल MBBS में 9911 सीटें बढ़ीं हैं, लेकिन दुमका मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

विज्ञापन

Dumka Medical College MBBS: कितनी है MBBS की सीटें

दुमका मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल 100 सीटों पर ही एडमिशन होने वाला है. नेशनल मेडिकल काउंसलिंग की ओर शेयर की लिस्ट के अनुसार, Dumka Medical College झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. यहां 100 स्टूडेंट्स ही एमबीबीएस में एडमिशन ले सकेंगे.

दुमका मेडिकल कॉलेज MBBS फीस स्ट्रक्चर

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका ने MBBS कोर्स में ऑल इंडिया और स्टेट कोटा के तहत दाखिले के लिए फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है. जारी नोटिस के अनुसार एडमिशन के समय छात्रों को कुल 20,100 रुपये जमा करने होंगे.

ये भी पढ़ें: दुमका में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज

इसमें 100 रुपये एडमिशन फीस, 6,000 रुपये ट्यूशन फीस, 5,000 रुपये कॉशन मनी, 150 रुपये माइक्रोस्कोप चार्ज, 4,800 रुपये रूम रेंट व बिजली शुल्क, 2,000 रुपये स्टूडेंट एक्टिविटी फंड, 2,000 रुपये मेंटेनेंस फंड और 50 रुपये पुअर स्टूडेंट फंड शामिल है.

Dumka Medical College MBBS Fees Structure


Image

MBBS की एक साल की फीस

कॉलेज ने MBBS के लिए वार्षिक फीस का भी विवरण जारी किया है. हर साल छात्रों को कुल 16,150 रुपये जमा करने होंगे. इसमें 6,000 रुपये ट्यूशन फीस, 150 रुपये माइक्रोस्कोप चार्ज, 4,800 रुपये रूम रेंट, 2,000 रुपये स्टूडेंट एक्टिविटी फंड, 2,000 रुपये मेंटेनेंस चार्ज, 1,000 रुपये मिसलेनियस फंड, 50 रुपये पुअर स्टूडेंट फंड और 150 रुपये टर्मिनल एग्जाम फीस शामिल है.

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी. ऐसे में छात्राओं को सिर्फ 10,150 रुपये ही एक साल की फीस जमा करनी होगी. यह फीस स्ट्रक्चर मार्च महीने में जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, देखें कितनी है फीस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola