BHU UG Admission 2024 Through CUET: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Aug 2024 12:00 PM

विज्ञापन

BHU UG Admission 2024 Through CUET बीएचयू में यूजी के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

BHU UG Admission 2024 Through CUET: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण विंडो 2 अगस्त से शुरू कर दी है.

विज्ञापन

BHU UG Admission 2024 Through CUET: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण विंडो शुरू की. जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2024 दिया और योग्य हैं, वे BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in का उपयोग करके BHU UG प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

BHU UG Admission 2024 Through CUET: ऐसे करें रजिस्टर

आधिकारिक वेबसाइट – bhucuet.samarth.ac.in पर जाएं


होमपेज पर, न्यू रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें

CBSE 12th Compartment Results 2024 Out: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट आउट, जल्द जारी होंगे 10वीं के परिणाम

WBPSC JE Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर का रिजल्ट जारी किया, यहां से करें डाउनलोड psc.wb.gov.in

 10वीं पास कर रेलवे की इन नौकरियों के लिए कर सकते हैं अप्लाई


अपना CUET आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें जैसा कि प्रदर्शित है


विवरण भरें


फॉर्म डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो एक प्रति अपने पास रखें

BHU UG Admission 2024 Through CUET: देखें शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार, बीएचयू यूजी प्रवेश 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त है. उम्मीदवार 10 अगस्त 2024 को रात 11:59 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं, वरीयता चुन सकते हैं और प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं. सभी सहेजी और सबमिट की गई प्राथमिकताएं 13 अगस्त 2024 को स्वतः लॉक हो जाएंगी.

BHU UG Admission 2024 Through CUET: करेक्शन विंडो

रजिस्ट्रेशन की समय सीमा के बाद, संस्थान 11 अगस्त, 2024 को बीएचयू यूजी आवेदन सुधार सत्र शुरू करेगा. सफलतापूर्वक रजिस्टेर्ड आवेदक सुधार विकल्प का उपयोग करके अपने बीएचयू यूजी 2024 आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे.

IBPS RRB Clerk Admit Card 2024 Out: ग्रामीण बैंक क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola