Best MBBS College: AIIMS देवघर में कितनी है एमबीबीएस की सीटें, जानें NEET में कितने मार्क्स पर एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Jun 2025 3:04 PM
Best MBBS College AIIMS Deoghar
Best MBBS College: मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा. ऐसे में जो छात्र झारखंड में रहकर एमबीबीएस करना चाहते हैं वो एम्स देवघर में दाखिला ले सकते हैं. एम्स देवघर का नाम देश के टॉप MBBS कॉलेज की लिस्ट में शामिल हो चुका है.
Best MBBS College: देशभर में AIIMS को मेडिकल में टॉप माना जाता है. AIIMS देवघर भी इसी प्रतिष्ठा का हिस्सा है. यहां हर साल नीट यूजी स्कोर के माध्यम से MBBS में एडमिशन मिलता है. चलिए विस्तार से समझते हैं: झारखंड के बेस्ट मेडिकल कॉलेज की बात करें तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Deoghar) में एडमिशन ले सकते हैं. आइए इस कॉलेज की सीटों और फीस की डिटेल्स जानते हैं.
Best MBBS College AIIMS Deoghar: बेस्ट एमबीबीएस कॉलेज
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) देवघर, झारखंड राज्य में स्थित एक उभरता हुआ मेडिकल कॉलेज है, जो केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. यह संस्थान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया गया है.
AIIMS Deoghar Admission Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
AIIMS Deoghar MBBS Seats: कितनी है एमबीबीएस की सीटें?
AIIMS देवघर में फिलहाल MBBS की कुल 125 सीटें हैं. इनमें से कुछ सीटें आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS के लिए होती हैं. हर साल NEET परीक्षा के जरिए ही इन सीटों पर एडमिशन होता है. नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद इस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
AIIMS देवघर में एडमिशन के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को आमतौर पर 620 – 650+ अंक की आवश्यकता होती है. OBC और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होती है. हालांकि कट ऑफ और एडमिशन की डिटेल्स के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाना होगा.
AIIMS देवघर न केवल झारखंड बल्कि पूर्वी भारत के लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है. यहां से MBBS करने वाले छात्र देश और विदेश में मेडिकल करियर बना सकते हैं. यह संस्थान शोध, चिकित्सा और सेवा तीनों क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.
AIIMS Deoghar Fee: कितनी है फीस?
| क्रमांक | मद का नाम | राशि (₹) | मद का नाम | राशि (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) | 25.00 | हॉस्टल किराया (Hostel Rent*) | 990.00 |
| 2 | सावधि धनराशि (Caution Money) | 100.00 | जिमखाना शुल्क (Gymkhana Fee) | 220.00 |
| 3 | ट्यूशन शुल्क (Tuition Fee) | 1350.00 | पॉट फंड (Pot Fund) | 1320.00 |
| 4 | प्रयोगशाला शुल्क (Laboratory Fee) | 90.00 | बिजली शुल्क (Electricity Charges) | 198.00 |
| 5 | छात्र संघ शुल्क (Student Union Fee) | 63.00 | मेस सुरक्षा (वापसी योग्य) | 500.00 |
| 6 | हॉस्टल सुरक्षा (वापसी योग्य) | 1000.00 | ||
| अन्य मदों का कुल | 4228.00 | शैक्षणिक मदों का कुल | 1628.00 | |
| कुल योग | 5856.00 |
साल 2024 के फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, एम्स देवघर में एडमिशन फीस 5,856 रुपये है. वहीं, मेस की फीस 10,500 रुपये थी. इसके अलावा सिक्योरिटी के तौर पर 3,000 रुपये जमा करने होंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्रों को हॉस्टल फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे.
ये भी पढ़ें: NEET UG में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन
नोट: एम्स देवघर में एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त डेटा के आधार पर तैयार किया गया है. प्रभात खबर की तरफ से कुछ अतिरिक्त नहीं जोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










