जामिया में चाहिए एंट्री? जानें एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

Published by :Smita Dey
Published at :14 Apr 2026 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Best College Admission

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Best College Admission: जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है. खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन चाहते हैं. इस यूनिवर्सिटी में लगभग सभी तरह के कोर्स उपलब्ध है.

विज्ञापन

Best College Admission Episode 14: जामिया मिलिया इस्लामिया भारत की एक पॉपुलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो दिल्ली में स्थित है. यहां से पढ़ाई करने का सपना हर साल हजारों स्टूडेंट्स देखते हैं. जामिया अपने अच्छे फैकल्टी, कम फीस और बेहतर प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है. NIRF रैंकिंग 2025 में जामिया यूनिवर्सिटी को 4 रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 14 में जानते हैं कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस क्या है. साथ ही इनके प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है? 

  • BA, BSc, BCom (ग्रेजुएशन) 
  • MA, MSc, MCom (पोस्ट ग्रेजुएशन) 
  • BTech, MTech 
  • Law (BA LLB) 
  • Mass Communication 
  • PhD प्रोग्राम 

Best College Admission: जामिया एडमिशन प्रोसेस 

जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन दो तरीकों से होता है. पहला, जो यूनिवर्सिटी खुद का एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करवाती है. कई कोर्स के लिए आपको यह परीक्षा देनी पड़ती है. वहीं अब कई कोर्स में एडमिशन CUET स्कोर से भी होता है. जामिया में एडमिशन मेरिट और कटऑफ के आधार पर होता है. हर साल अलग-अलग कोर्स के लिए कटऑफ बदलती रहती है. 

प्लेसमेंट डिटेल्स 

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां हर साल कई टॉप कंपनियां जैसे TCS, Accenture, Tech Mahindra और ICICI Bank स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2023-25  बैच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24 लाख रूपये देखा गया है. 2025 में मार्केटिंग के फील्ड में प्लेसमेंट रेट 43% रहा.

Best College Admission: एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले जामिया यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाएं. 
  • Admission section खोलें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: IIT नहीं रिसर्च के लिए चुनें IISER कोलकाता, जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola